फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recovered missing girl in Rishikesh

भीख मंगाने के लिए कर दिया बच्ची का अपहरण

Mon, 29 Jul 2013 07:39 AM IST
ऋषिकेश/ब्यूरो
ऋषिकेश/ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2013 07:39 AM IST
विज्ञापन
Recovered missing girl in Rishikesh

मुनिकीरेती थाना पुलिस ने हरकी पैड़ी हरिद्वार से अगवा दिल्ली की एक बालिका को अपहरणकर्ता के चुंगल से सकुशल बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक हत्थे चढ़े आरोपी ने भीख मंगवाने लिए बच्ची को अगवा करने का जुर्म कबूला है।

विज्ञापन


सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद बालिका परिजनों के सुपुर्द कर दी। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को अवधेश कुमार निवासी 1/127 राजा विहार, बादली, इंडस्ट्रीयल एरिया (दिल्ली) परिवार के साथ हरिद्वार कांवड़ लेकर आए थे।
विज्ञापन


सभी हरकी पैड़ी घाट पर नहा रहे थे। इसी बीच उनकी तीन वर्षीय बेटी खुशी संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में परिजनों ने हरिद्वार कोतवाली में बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि शनिवार को बच्ची की तलाश में परिजन मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला क्षेत्र पहुंचे और यहां कावंड़ यात्रा डयूटी में तैनात पुलिस कर्मियों को बच्ची का फोटो देकर चले गए।

मामले में रविवार सुबह पुलिस को उस वक्त सफलता मिली, जब रामझूला पुल पर एक व्यक्ति के साथ स्वर्गाश्रम की ओर आ रही बच्ची को पुल के नाके पर तैनात एक सिपाही ने पहचान लिया।


पुलिस ने बच्ची को कब्जे में लेकर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान परमजीत निवासी ग्राम खैर, पौड़ी गढ़वाल के रूप में कराई है।

ऐसे हुई पहचान
मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव डंडरियाल ने बताया कि बच्ची को बरामद करने में मोबाइल मददगार रहा। दरअसल, शनिवार को बच्ची की तलाश में आए परिजनों ने मुनिकीरेती और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में कांवड़ डयूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बच्ची की फोटो दिखाई थी।

पुलिस कर्मियों ने फोटो अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। रविवार को सिपाही सुभाष रयाल ने बच्ची को पहचान लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed