फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   raping minor student.

चौथी कक्षा की छात्रा से रेप के दोषी को उम्रकैद

Tue, 16 Feb 2016 02:25 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Feb 2016 02:25 PM IST
विज्ञापन
raping minor student.

डेढ़ साल पहले चौथी की छात्रा का अपहरण कर रेप करने के मामले में कोर्ट ने दोषी पाए गए व्यक्ति को उम्रकैद की सजा सुनाई है। पॉक्सो कोर्ट ने उस पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं भरने पर छह महीने का अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2014 को दिनेशपुर क्षेत्र में घर से स्कूल जा रही चौथी कक्षा की छात्रा को ग्राम हरिनगर/हरदासपुर निवासी सुभाष हालदार ने छात्रा का अपहरण किया और सुनसान इलाके में उसके साथ दुष्कर्म किया। छात्रा की चीखपुकार सुनकर जब वहां छात्रा का चाचा पहुंचा तो आरोपी भाग गया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में तहरीर दी थी, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन


11 नवंबर 2014 को कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो नीलम रात्रा की अदालत में हुई। सरकारी अधिवक्ता ने सात गवाह पेश कर सुभाष पर आरोप सिद्ध कर दिया। गवाहों और सबूतों के आधार पर विशेष न्यायाधीष नीलम रात्रा ने सुभाष हालदार को उम्र कैद की सजा और 70 हजार रुपये का जुर्माना का निर्णय सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed