फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape with woman in house

घर में अकेली पा लूट ली विवाहिता की इज्जत

Wed, 05 Mar 2014 06:39 PM IST
अमर उजाला, चिन्यालीसौड़
अमर उजाला, चिन्यालीसौड़ Updated Wed, 05 Mar 2014 06:39 PM IST
विज्ञापन
rape with woman in house

चिन्यालीसौड़ क्षेत्र में विवाहिता के साथ मारपीट कर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। राजस्व पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिजनों में रोष है।

विज्ञापन


गांव का ही है युवक
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की एक विवाहिता 22 फरवरी को अपने घर में अकेले सोई हुई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक घर में जबरन घुस गया।

पढ़ें, खेत से टुकड़ों में मिली पांच साल की बच्ची की लाश
विज्ञापन


आरोप है कि विवाहिता को अकेली देख युवक ने उसके साथ दुराचार कर मारपीट करनी शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर उसकी सास मौके पर पहुंची। तभी आरोपी ने उन पर भी हमला बोल दिया। हमले में वह गंभीर रुप से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का हुआ मेडिकल चेकअप
पीड़ित महिला के परिजनों ने इसकी शिकायत स्थानीय पटवारी को दी। राजस्व पुलिस ने पीड़ित का जिला अस्पताल उत्तरकाशी में मेडिकल करवाया।

पढ़ें, सेना भर्ती में पहुंचे साढ़े ग्यारह हजार, 735 में दिखा दम

इसके बाद तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ 28 फरवरी को मारपीट और दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पटवारी जगमोहन रावत ने बताया कि आरोपी युवक मनोज सिंह की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है। वह पेशे से वाहन चालक है। पीड़ित परिजनों को आरोप है कि आरोपी इससे पहले भी कई महिलाओं से छेड़खानी कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed