{"_id":"ae642b4ea6e055474376b28793e3d086","slug":"rape-with-two-minor-girl-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो नाबालिग छात्राओं को बंधक बना रातभर दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो नाबालिग छात्राओं को बंधक बना रातभर दुष्कर्म
अमर उजाला, मुनस्यारी(पिथौरागढ़)
Updated Sat, 01 Mar 2014 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मदकोट में चल रहे महोत्सव देखकर लौट रही दो नाबालिग छात्राओं को बंधक बनाकर दो युवकों के दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुनस्यारी के एसडीएम एके शुक्ला ने बताया कि देर शाम दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जनप्रतिनिधियों ने परिजनों से की मुलाकात
क्षेत्र के सांसद प्रदीप टम्टा और विधायक हरीश धामी ने भी मुनस्यारी अस्पताल में पीड़ित किशोरियों और परिजनों से मुलाकात कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।
विज्ञापन
महोत्सव से लौटते वक्त हुई घटना
शनिवार को पीड़ितों छात्राओं ने राजस्व पुलिस में दर्ज लिखित बयान में कहा है कि 27 फरवरी को दोनों मदकोट महोत्सव देखने गई थीं। इस दौरान मदकोट के बल्लू धामी और नवीन कठायत उन्हें लगातार छेड़ते आ रहे थे।
विज्ञापन
रात करीब 8 बजे वह दोनों अपने गांव जा रहीं थी तभी दोनों युवक उन्हें खींचकर एक सुनसान जगह पर बने भवन में ले गए। जहां जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया।
घटना के बाद हुई बेहोश
पीड़ितों ने कहा कि घटना के बाद वे बेहोश हो गईं। 28 फरवरी की सुबह जब उन्हें होश आया तो दो दोनों वहां से जा चुके थे। वह अपने गांव जा रही थी तभी दोनों युवक फिर आ धमके और उन्हें जीप में बिठाकर दिनभर घुमाते रहे।
शाम छह बजे दोनों युवक उन्हें गांव के पास छोड़ गए और किसी को भी कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे गए। जीप गणेश दानू नाम का व्यक्ति चला रहा था।
अनुसूचित जाति की है एक किशोरी
तहसीलदार हरीश राम आर्या ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ बलात्कार समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरियों में से एक अनसूचित जनजाति की है। पीड़ितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।