फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rape with six year old girl by father drunked friend in dehradun

नशे में धुत्त पिता के दोस्त ने छह साल की मासूम से की हैवानियत,खून से लथपथ बच्ची को लेकर पहुंचे थाने

Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 03 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Rape with six year old girl by father drunked friend in dehradun
- फोटो : SELF

शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए दोस्त की छह साल की बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। आरोपी चुपके से घर में घुसा और मौका पाकर पिता के पास सो रही बच्ची के साथ दुराचार कर वहीं सो गया।

विज्ञापन


कुछ देर बाद जब पिता ने बदहवाश बच्ची और वहां नशे में धुत पड़े आरोपी को देखा तो गुस्से में आरोपी से मारपीट की। इस बीच पिता के चंगुल से छूटकर आरोपी भाग निकला। आनन-फानन में माता-पिता बच्ची को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए।
विज्ञापन


खून से लथपथ बच्ची को पुलिस ने पहले अस्पताल पहुंचाया और फिर आरोपी की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को डाकरा बाजार से दबोच लिया। मेडिकल जांच में बच्ची के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। घटना कैंट थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Rape with six year old girl by father drunked friend in dehradun

इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि क्षेत्र में नेपाली मूल का एक व्यक्ति पुताई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता है। उन्होंने 17 दिन पहले ही एक कमरा किराये पर लिया है, जिसमें वह पत्नी और छह साल की बेटी के साथ रहते हैं।

मंगलवार शाम को बेटी के मामा घर पर आए थे। परिवार के सभी लोग टीवी देख रहे थे। रात को मामा चले गए तो परिवार के लोग टीवी बंद कर सो गए। उनकी छह साल की बेटी भी बगल में सोई थी।

इसी बीच मौका पाकर उनका एक दोस्त घर में घुस आया। उस वक्त सभी लोग गहरी नींद में थे। इस बीच व्यक्ति के दोस्त ने बच्ची के मुंह पर हाथ रख उसके साथ दुराचार किया। कुछ देर बाद जब बच्ची बेहोश हो गई तो वह खुद भी नशे में धुत वहीं लेट गया। घटनाक्रम का बच्ची के पिता को पता नहीं चला। रात करीब डेढ़ बचे जब बच्ची के पिता उठे तो देखा कि उनका दोस्त बगल में लेटा है और बेटी सिसकियां ले रही है।
 

Rape with six year old girl by father drunked friend in dehradun

उन्हें समझने में देर नहीं लगी कि दोस्त ने बच्ची के साथ हैवानियत की है। गुस्से में उन्होंने आरोपी को मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस बीच आरोपी छूटकर भाग निकलने में सफल हो गया। इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि बच्ची को लेकर माता-पिता चौकी पहुंच गए। वहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए पुलिस ने उसे दून महिला अस्पताल भेजा और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मौके से कुछ खून के धब्बों को भी फोरेंसिक जांच के लिए एफएसएल भिजवाया।

पुलिस ने आरोपी को तड़के चार बजे डाकरा बाजार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी डाकरा का ही रहने वाला है। बताया कि वह बच्ची के पिता का दोस्त है। इंस्पेक्टर बिष्ट ने बताया कि दोनों ने मंगलवार को दिन में ही साथ ही शराब पी थी। मेडिकल में आरोपी के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि कैंट थाने में आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed