{"_id":"586557e84f1c1b741aeedbf6","slug":"rape-with-minor-girl-in-udhamsingh-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूशन से लौट रही नाबालिग को बनाया हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्यूशन से लौट रही नाबालिग को बनाया हवस का शिकार
ब्यूरो/ अमर उजाला, लालपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Fri, 30 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर स्थित लालपुर में ट्यूशन से घर लौट रही सात वर्षीय बालिका के साथ नाबालिग किशोर द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना बुधवार शाम का है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
निकटवर्ती गांव निवासी लड़की के चाचा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में कहा कि उसकी भतीजी (7) बुधवार शाम ट्यूशन से पैदल घर आ रही थी। रास्ते में एक किशोर ने उसे जबरन पकड़ लिया और पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। बालिका रोती हुई घर पहुंची और दादी को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज बची सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है, आरोपी नाबालिग है।
विज्ञापन