नाबालिग को बंधक बनाकर चार महीने तक किया रेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के भाबर क्षेत्र के एक गांव से चार माह पूर्व अपहृत किशोरी को पुलिस ने कोटद्वार से नाटकीय ढंग से बरामद कर लिया है। उसके साथ एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
किशोरी के बयानों के आधार पर युवक के खिलाफ अपहरण, दुराचार, जान से मारने की धमकी देने के साथ ही पोक्सो में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल कराने के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि भाबर क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी 14 जून 2014 को गुम हो गई। परिजनों ने इसकी गुमशुदगी कलालघाटी चौकी में दर्ज कराई।
शादीशुदा है युवक
परिजनों ने बताया था कि उसे संदीप निवासी ब्रह्मपुर थाना किरतपुर बिजनौर बहला फुसलाकर ले गया जो पहले से ही शादीशुदा है। वह भाबर स्थित ग्रोथ सेंटर में काम करता था। उसका ससुराल भी इसी क्षेत्र में है।
मेडिकल में हुई दुराचार की पुष्टि
पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम किशोरी को कोटद्वार बाजार में एक युवक के साथ घूमते देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस उसके पिता को लेकर मौके पर पहुंची, लेकिन युवक फरार हो गया।
किशोरी को पुलिस चौकी ले आई और उसके बयान दर्ज किए। किशोरी ने बताया कि संदीप उसे बहला-फुसलाकर ले गया था। वह डरा-धमकाकर उसके साथ दुराचार करता रहा। मंगलवार शाम को वह उसे लेकर कोटद्वार आया था।
बुधवार देर शाम क्षेत्रवासियों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी युवक संदीप को भाबर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि युवती का मेडिकल कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हुई है। जांच अधिकारी उदयराम पुंडोरा ने बताया मामले की जांच की जा रही है।