{"_id":"69979396ebd0ef10c306f79eb660fec6","slug":"rape-with-dumb-girl-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग युवती संग बाराती ने किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिव्यांग युवती संग बाराती ने किया दुराचार, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो / अमर उजाला, देवप्रयाग
Updated Tue, 02 Feb 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग में एक युवती के साथ दुराचार के मामले में आरोपी बाराती को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
दिव्यांग युवती (मुख विकलांगता) से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती के पिता ने 30 जनवरी देर रात को आरोपी युवक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी युवक रघुवीर सिंह 30 जनवरी को पीड़िता के गांव में बारात में शामिल होने आया था। रात करीब तीन बजे पीड़िता शौच के लिए घर के निकट खेत में गई थी। जहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि आरोपी युवक रघुवीर को शिवमूर्ति बागेश्वर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़ित युवती के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करा दिए गए हैं। पीड़िता मेडिकल करा दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करने के बाद आरोपी के विरुद्ध बलात्कार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता और आरोपी दोनों की उम्र 25 साल है। युवती दिव्यांग (मुख विकलांगता) के कारण साफ नहीं बोल पाती।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भरपूर गांव का रघुवीर सिंह 23 जनवरी को पीड़िता के गांव में बारात में आया था। पीड़िता के पिता का आरोप है कि रात करीब तीन बजे जब पीड़िता शौच के लिए घर के निकट खेतों में गई थी, तो आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।