फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape of medical student by doctor in the name of marriage.

शादी का झांसा देकर मेडिकल छात्रा की अस्मत लूटता रहा डॉक्टर

Sun, 18 Oct 2015 03:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 18 Oct 2015 03:11 AM IST
विज्ञापन
rape of medical student by doctor in the name of marriage.

ऋषिकुल आयुर्वेदिक कालेज की एक छात्रा ने श्रीनगर (पौड़ी) में तैनात एक डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर दुराचार करने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली हरिद्वार में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


मूल रूप से चमोली जिले की रहने वाली मेडिकल की तृतीय वर्ष की छात्रा ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि वर्ष 2013 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती विक्रम सिंह रावत (निवासी नत्थनपुर, नेहरू कालोनी, देहरादून) से हुई थी।
विज्ञापन


कुछ दिनों के बाद दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर विक्रम सिंह रावत ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। ये सिलसिला चलता रहा। बाकायदा मंगलसूत्र भी पहनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती हुई तो जबरन करा दिया गर्भपात

rape of medical student by doctor in the name of marriage.

वर्ष 2015 में गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि जब उसने शादी करने की बात कही तब विक्रम सिंह रावत ने उसके साथ अभद्रता कर दी और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

अब वह दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी कर रहा है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पेशे से डॉक्टर आरोपी मौजूदा समय में गांव खेड़ाखाल, श्रीनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed