शादी का झांसा देकर लूटता रहा आबरू फिर कहा- शादीशुदा हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने दिल्ली निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती ने मामले में आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
युवती मूल रूप से उत्तरकाशी की रहने वाली है। तहरीर में पीड़ित युवती ने बताया कि किशोर शर्मा निवासी दिल्ली से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए दिसंबर 2014 में हुर्ह। जिसके चलते दोनों में प्यार हो गया। दो वर्ष तक उनके बीच फोन पर बातें होती रहीं। फिर एक दिन युवक ने उसे कश्मीरी गेट दिल्ली बुलाया।
फ्लैट पर ले जाकर कई बार यौन शोषण
वहां से महिला को बहाने से एक फ्लैट में ले गया। वहां शादी का झांसा देकर उसने कई बार यौन शोषण किया। युवती ने कहा कि जब वह शादी की बात करती तो वह टाल देता। जब उसने दबाव बनाया तो आरोपी ने बताया कि उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली है।
थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को लेकर घटना स्थल का मुआयना किया जाएगा। महिला के अनुसार घटनास्थल दिल्ली में है। इसलिए केस को दिल्ली ट्रांसफर किया जाएगा।