फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rape accused escaped from police custody.

टिहरी: पुलिस चौकी से फरार हुआ रेप का आरोपी, मचा हड़कंप

Fri, 13 Nov 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी), देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडीसौड़ (टिहरी), देहरादून Updated Fri, 13 Nov 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
rape accused escaped from police custody.

टिहरी जिले के थौलधार ब्लॉक के एक गांव में महिला से दुष्कर्म और मारपीट का आरोपी राजस्व पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया। इस घटना से राजस्व पुलिस के हाथ पांव फूल गए हैं। उसे ढूंढने के लिए राजस्व पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है।

विज्ञापन


एक महिला ने भल्डियाना राजस्व पुलिस में दुष्कर्म और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि वह रत्नौगाड़ बाजार से घर आ रही थी, तभी एक होटल में काम करने वाले ओमप्रकाश डबराल (30) पुत्र मंगलानंद निवासी ग्राम अलेरू ने उसे रास्ते में रोक लिया और जबरन दुष्कर्म करने के साथ उससे मारपीट भी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।

विज्ञापन

जानिए, कैसे हुआ पुलिस की गिरफ्त से फरार

rape accused escaped from police custody.

राजस्व पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह छह बजे कमांद पटवारी चौकी का चपरासी उमादत्त डोभाल और होमगार्ड प्रीतम बिष्ट आरोपी को शौच के लिए लेकर गए।

राजस्व उपनिरीक्षक सतीश बिजल्वाण ने बताया कि इसी दौरान चपरासी को दमे का अटैक पड़ गया। होमगार्ड ने चपरासी को संभालने का प्रयास किया, तभी आरोपी राजस्व चौकी की दीवार फांद कर फरार हो गया। उसकी जंगल में तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed