फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajesh sharma murder case police arrests 100 people

राजेश हत्याकांडः पुलिस ने 100 लोगों की किया गिरफ्तार

Mon, 16 Sep 2013 11:10 AM IST
अमर उजाला, मनीष भट्ट, देहरादून
अमर उजाला, मनीष भट्ट, देहरादून Updated Mon, 16 Sep 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
rajesh sharma murder case police arrests 100 people

राजेश शर्मा हत्याकांड में देहरादून पुलिस 100 से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है, लेकिन नतीजा शून्य ही रहा है।

विज्ञापन


रविवार को सेवलाकलां के लोगों ने पुलिस पर पूछताछ की आड़ में बेकसूर लोगों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सहारनपुर रोड पर जाम लगा दिया। काफी कोशिश के बावजूद लोग नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। बाद में अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि पूछताछ के बाद सभी को छोड़ दिया गया है।

पढ़ें, पुलिस की नाक के नीचे से कातिल फरार
विज्ञापन


सात सितंबर को दिनदहाड़े पूर्व जिला होम्योपैथी अधिकारी डॉ. जेपी शर्मा की पत्नी राजेश शर्मा की हत्या हुई थी। मामले में पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। रविवार को पुलिस अकील, सन्नी, विश्वास, आशु, कमल, इलशान आदि को पूछताछ के लिए थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने शाम करीब 7 बजे पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। महिलाओं समेत करीब 200 लोग सेवलाकलां चौक पर जुटे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद लोग जुलूस के रूप में शक्ति विहार (माजरा) के समीप सहारनपुर रोड पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

पढ़ें, राजेश शर्मा हत्याकांडः पुलिस को मिले अहम सुराग


करीब एक घंटे तक लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की जाम में फंसे वाहन चालकों से झड़प हुई। सूचना पर सीओ सदर स्वतंत्र कुमार और कई थानों से फोर्स पहुंची। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को लाठियां भांजकर मुख्य सड़क से खदेड़ा, लेकिन लोग फिर से सेवलाकलां वाली गली में जमा हो गए।

सीओ स्वतंत्र कुमार के सामने लोगों ने कहा कि पूछताछ के नाम पर बेकसूरों का उत्पीड़न किया जा रहा है। कुछ देर विरोध करने के बाद लोग लौट गए।

जांच में सामने आए तथ्यों की पुष्टि के लिए कुछ लोगों से पूछताछ की गई है। हिरासत में लेकर किसी बेकसूर व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं किया जा रहा है।
- केवल खुराना, एसएसपी

राज्यपाल भी इसी रूट से गए
आईएसबीटी के समीप इंजीनियर डे के एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राज्यपाल अजीज कुरैशी की फ्लीट इसी रूट से राजभवन के लिए निकली। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस ने कुछ देर तक प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया।

गलियों में भी जाम
माजरा में लोगों के प्रदर्शन के कारण सहारनपुर रोड लंबा जाम लग गया। आईएसबीटी से लेकर प्रिंस चौक तक वाहन जाम में फंसे रहे। लोगों ने आसपास की गलियों से निकलने की कोशिश की तो लक्खीबाग, त्यागी रोड, भंडारी बाग, भूसा स्टोर रोड, शिमला बाइपास, कारगी रोड और ब्राह्मणवाला में भी जाम की स्थिति पैदा हो गई। यातायात सुचारू करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed