फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Punjab police arrested big murderer in dehradun

देहरादून के पॉश एरिया में छुपा था क्रिमिनल ग्रुप, पंजाब पुलिस ने दबोचा

Sat, 13 Jan 2018 09:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 13 Jan 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
Punjab police arrested big murderer in dehradun
arrested criminal - फोटो : paras negi, amar ujala, dehradun

पंजाब पुलिस ने देहरादून के कैंट क्षेत्र में बड़े आपरेशन के बाद शनिवार शाम दो लाख रुपये के इनामी हर सिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक सिम्मा का भाई भी है।

विज्ञापन


सिम्मा फरीदकोट में शैलर मालिक रविन्द्र कोचर की हत्या कर फरार था। आपरेशन के दौरान पंजाब पुलिस की तरफ चार राउंड फायरिंग हुई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस फायरिंग की बात से इंकार कर रही हैं। इनके पास से वरना कार के अलावा एक रिवाल्वर और दो पिस्टल बरामद की है। सिम्मा यहां कई माह से छिपा हुआ था।
विज्ञापन


पंजाब के फरीदकोट सीआईए के प्रभारी अमृत पाल सिंह की अगुवाई में 15 जवानों की टीम शनिवार को देहरादून में दिन भर दो लाख के इनामी हर सिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा और उसके साथियों की गिरफ्तारी को बड़े आपेरशन को अंजाम देने की तैयारी में जुटी रही। शनिवार शाम देहरादून पुलिस को विश्वास में लेकर कैंट कोतवाली के राजेन्द्र नगर बाजार में स्थित हरीश भाटिया के आवास की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

सादी वर्दी में हथियार बंद जवानों को देखकर बाजार में अफरातफरी मच गई

Punjab police arrested big murderer in dehradun
Firing - फोटो : demo pic.

पंजाब पुलिस को सूचना था कि सिम्मा अपने साथियों के साथ भाटिया के यहां किराएदार के रूप छिपा है। सादी वर्दी में हथियार बंद जवानों को देखकर बाजार में अफरातफरी की स्थिति रही। इसी बीच कमरे से निकलकर दो युवक बराबर में चड्ढा के मकान में चले गए। पंजाब पुलिस की तरफ से इस दौरान चार राउंड फायर हुए।

घेराबंदी के बाद पंजाब पुलिस ने देहरादून पुलिस की मदद से हरसिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा, उसके भाई फूल विंदर निवासी जटवासी बाजाखाना फरीदकोट, रमेश कुमार और रोहित शाहू निवासी पीलीबंगा हनुमान गढ़ राजस्थान को दबोच लिया। इनके साथ मकान मालिक हरीश भाटिया को भी थाने बुलाया गया। 

देहरादून की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने पंजाब पुलिस से कई घंटे की मंत्रणा के बाद दो लाख के इनामी हर सिमरन दीप सिंह उर्फ सिम्मा की तीन साथियों के साथ गिरफ्तारी की जानकारी दी। सिम्मा अपने साथियों के साथ कार से भागने की तैयारी में था।

पंजाब पुलिस के अलावा एसपी सिटी प्रदीप राय और सहायक पुलिस अधीक्षक निहारिका भट्ट की अगुवाई वाली टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। इनके पास से एक रिवाल्वर, दो पिस्टल और तमंचा बरामद हुआ है। सिम्मा ने फरीद कोट में शैलर मालिक रविन्द्र कोचर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ पंजाब और हरियाणा में पांच आपराधिक दर्ज है।

फेसबुक पर स्वीकारी थी हत्या की बात

Punjab police arrested big murderer in dehradun
डेमो इमेज
देहरादून में पकड़े गए हरसिमरन दीप उर्फ चीमा ने फेस बुक पर फरीद कोट में शैलर मालिक रविन्द्र कोचर की हत्या की बात स्वीकार की थी। कोचर की हत्या को दो लोगों द्वारा अंजाम दिया था, मगर पुलिस 15 लोगों को झूठा फंसा रही है। हालांकि पंजाब पुलिस की जांच में हर सिमरन दीप का नाम आ गया था। हर सिमरन को हरियाणा में मारे गए जेम्पी डॉन और बंटी सेखों ग्रुप का बताया जा रहा है। 

आतंकियों की घेराबंदी की अफवाह
पंजाब पुलिस के जवानों ने दो लाख के इनामी हर सिमरन दीप और उसके साथियों की गिरफ्तारी के आपरेशन को अंजाम देने के लिए जिस तरह की घेराबंदी की, उससे इलाके में संदिग्ध आतंकियों के छिप होने की अफवाह फैल गई। देर रात तक मीडिया के दफ्तरों में यह जानने की कोशिश की जाती रही कि कितने आतंकी पकड़े गए हैं। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे अफवाह करार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed