{"_id":"57533a4e4f1c1bbf48109ff9","slug":"protest-on-ssp-office-to-inquiry-of-suspicious-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"'हादसा नहीं, मेरे बेटे की हत्या की गई'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'हादसा नहीं, मेरे बेटे की हत्या की गई'
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 05 Jun 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायपुर क्षेत्र में एटीएम मशीन में कैश डालने वाली कंपनी के कर्मचारी सुशील सकलानी की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने शनिवार को एसएसपी आफिस पर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि लूटपाट के दौरान सकलानी की हत्या की गई है। हालांकि इस मामले में रायपुर थाने में हादसे का मुकदमा पंजीकृत है। एसएसपी ने परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सीओ डालनवाला को पूरे मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के बालावाला निवासी सुशील सकलानी (22) 27 मई की रात को आईआरडीई में घायलावस्था में मिला था, जहां उसकी बाइक पड़ी थी। सकलानी को सीएमआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट न दिखाने का आरोप
पुलिस ने पिता मनोरथ सकलानी की तरफ से सुदंरवाला के दीपक, रोहित आदि के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज किया था। परिजनों को आशंका है कि सुशील को मारा गया है। पुलिस पीएम रिपोर्ट भी नहीं दिखा रही है। नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को एसएसपी आफिस पहुंचकर गुस्से का इजहार किया।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ सदानंद दाते ने पीड़ित पक्ष की बात सुनकर जांच कराने का भरोसा दिया। संदिग्धों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित, बीडीसी सदस्य रोशन विष्ट, उप प्रधान संदीप खत्री, सतीश सकलानी, धनवीर राणा और अनुज गुप्ता, प्रशांत खरोला आदि इस दौरान मौजूद थे।