फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   property dealer murder

प्रॉपर्टी डीलर को किया गोलियों से छलनी, मौत

Fri, 31 Jan 2014 08:14 PM IST
मनीष भट्ट/अमर उजाला, देहरादून
मनीष भट्ट/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 31 Jan 2014 08:14 PM IST
विज्ञापन
property dealer murder

बदमाशों ने एक प्रापर्टी डीलर की सरेआम हत्या कर दी। तीन बदमाशों ने डीलर पर 11 गोलियां दागीं, जिनमें से छह उसके शरीर पर लगीं।

विज्ञापन


वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

दो साल पहले हुई थी शादी
रायपुर के आनंद ग्राम निवासी संजय नागर (40) पुत्र मदनलाल की सहस्त्रधारा रोड पर श्रीश्री प्रापर्टीज के नाम से प्रापर्टी एजेंसी है।

पढ़ें, धर्मनगरी में दिल्ली से आती थीं कॉलगर्ल

संजय की शादी दो साल पूर्व आनंद ग्राम निवासी मदन सिंह की बेटी लक्ष्मी से हुई थी। मदन मूलत: बागेश्वर कुमाऊं के रहने वाले हैं।

बनवा रहा था घर
शादी के बाद मदन ने बेटी को आनंद ग्राम में ही कुछ जमीन दी थी। छह माह पूर्व संजय ने यहां मकान का निर्माण शुरू करवाया था।

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे वह निर्माणाधीन मकान में मजदूरों को काम के बारे में बता रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान तीन युवक पैदल वहां आए और संजय के नजदीक जा पहुंचे।
विज्ञापन


पढ़ें, नाबालिग से किया था रेप, 10 साल की जेल
विज्ञापन
विज्ञापन


आते ही तीनों ने संजय के सिर पर गोलियां दागनी शुरू कर दीं। गोली लगते ही संजय जमीन पर गिर गए। शोर होने पर बदमाश भागे, लेकिन कुछ आगे जाकर फिर मुड़े और संजय के शरीर पर फिर गोलियां चला दीं। संजय की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने जुटाए सुराग
सूचना पर एसपी सिटी नवनीत भुल्लर, एसपी देहात मणिकांत मिश्र, सभी सीओ, रायपुर और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने सुराग जुटाए।

मौके से नाइन एमएम पिस्टल और 7.62 बोर पिस्टल के 11 खोखे मिले हैं। छह गोलियां संजय को लगी हैं। मौके से एक जिंदा कारतूस मिला है।

पुलिस ने बदमाशों की तलाशी के लिए अभियान चलाया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला।

पांच दिन पहले बना था पिता
परिजनों के मुताबिक संजय ढाई साल पहले ही दून आए थे। शुरुआत से ही वह आनंद ग्राम में रह रहे थे। खुद को मूलत: वजीराबाद, दिल्ली का रहने वाला बताते थे।

पांच दिन पहले ही उनकी बेटी हुई थी। होमीसाइड सेल और एसओजी को भी बदमाशों की तलाश में लगा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed