फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Priestess murdered in temple.

पुजारिन का कत्ल, मंदिर के अंदर मिली खून से लथपथ लाश

Fri, 10 Feb 2017 06:58 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पाबौ
ब्यूरो/ अमर उजाला, पाबौ Updated Fri, 10 Feb 2017 06:58 AM IST
विज्ञापन
Priestess murdered in temple.
शव के पास औजार पड़े म‌िले। - फोटो : AmarUjala

पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लॉक मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर चिपलघाट स्थित चिपलेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार देर रात मंदिर में रह रही पुजारिन रुद्रा गिरी (52) की हत्या कर दी गई। पुजारिन के सिर पर चोट के निशान हैं।

विज्ञापन


आशंका है कि हथियारों से पुजारिन के सिर पर वार किए गए। मौके पर पहुंचे राजस्व उप निरीक्षक तारा चंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी लाया गया है।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या की वजह का पता लग पाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि रुद्रा गिरी पुजारिन चार साल पहले कुमाऊं से आकर चिपलेश्वर मंदिर में रह रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल से मिले धारदार हथियार

Priestess murdered in temple.
Murder

राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि लोगों ने चिपलेश्वर महादेव मंदिर में पुजारिन रुद्रा गिरी की खून से लथपथ लाश देखी। सूचना पाकर जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि मंदिर में माई मृत पड़ी थीं। उनके सिर पर कुछ वार किए हुए थे।

घटनास्थल से एक करछी, तेजधार हथियार सहित कुछ औजार भी बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने पुजारिन को बुधवार शाम तक घूमते हुए देखा था।

कह रही थी देहरादून जाने की बात

Priestess murdered in temple.
हत्या - फोटो : DEMO Pics

पुजारिन लोगों से यह कह रही थी कि बृहस्पतिवार को उन्हें देहरादून जाना है, लेकिन इससे पहले रात को उनकी हत्या कर दी गई। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पौड़ी भेज दिया गया है।

एसडीएम पौड़ी केएस नेगी ने बताया कि मौके की स्थिति को देखकर यह भी लग रहा है कि किसी ने चोरी की नीयत से घटना को अंजाम दिया होगा। मौके से कुछ हथियार व औजार भी मिले हैं। मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed