फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   police raided to jewellers in fraud case.

50 लाख की धोखाधड़ी, ज्वैलर्स की तलाश में पुलिस की छापेमारी

Tue, 03 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 03 May 2016 12:24 AM IST
सार

  • छत्तीसगढ़ की एक कंपनी से बिजली बिकवाने के एवज में लिए थे 50 लाख रुपये
  • बिजली न बिकवाने पर एक माह में ब्याज सहित रकम वापस करने का किया था वादा
  • गिरफ्तारी के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस तीन दिन से डाले हुए हैं रुड़की में डेरा, आरोपी फरार

विज्ञापन
police raided to jewellers in fraud case.
पुलिस - फोटो : Demo pic

विस्तार

छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम ने 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में सोमवार को सिविल लाइंस स्थित गीतांजलि ज्वैलर्स के शोरूम मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा। कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि शोरूम मालिक पिछले 15 दिन से शहर में नहीं हैं।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से पहुंची पुलिस टीम के एएसआई आरएस नेताम ने बताया कि ‘आईए एनर्जी बोरझरा रायपुर’ का चंबा (हिमाचल) में पावर प्लांट है। वहां से पैदा होने वाली बिजली को बेहतर मूल्य पर दिलाने के एवज में गीतांजलि ज्वैलर्स के मालिक अश्वनी सैनी ने 50 लाख रुपये की पेशगी ली थी।
विज्ञापन


साथ ही एक माह में कार्य नहीं होने पर ब्याज सहित पैसा लौटाने का एग्रीमेंट किया था। दोनों पक्षों के बीच 20 अक्तूबर 2015 को करार हुआ था। लेकिन जब समझौते का अनुपालन नहीं हुआ तो कंपनी ने पैसे वापस मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में दर्ज हुआ मुकदमा

police raided to jewellers in fraud case.
पु‌लिस - फोटो : Desk

आरोप है कि इस पर अश्वनी ने फर्जी हस्ताक्षर वाले चेक वापस कर दिए। जांच में हकीकत उजागर होने पर आईए एनर्जी के जीएम (एचआर) मनोज कुमार पुरी की ओर से छत्तीसगढ़ में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

29 अप्रैल को पुलिस आरोपी की तलाश में रुड़की पहुंची। छानबीन के बाद पुलिस दोपहर में गीतांजलि ज्वैलर्स शोरूम पहुंची। लेकिन अश्वनी सैनी हत्थे नहीं चढ़ा। कर्मचारियों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस टीम के अनुसार वह पिछले तीन दिन से उसकी तलाश कर रही है। 

आरोपी के घर भी पहुंची पुलिस
गीतांजलि ज्वैलर्स पर छापेमारी से पहले छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी अश्वनी सैनी के रामनगर स्थित श्रीराम अपार्टमेंट में भी पहुंची और वहां भी कई लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed