{"_id":"5b9541b2867a557ed5716c39","slug":"police-found-second-anti-national-activities-whatsapp-group-admin","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रविरोधी गतिविधि फैलाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के दूसरे एडमिन तक पहुंची पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भारत-नेपाल सीमा पर राष्ट्रविरोधी गतिविधि फैलाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के दूसरे एडमिन तक पहुंची पुलिस
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
Updated Mon, 10 Sep 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
whatsapp
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में राष्ट्रविरोधी गतिविधि फैलाने वाले व्हाट्सएप ग्रुप के एक एडमिन की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस दूसरे एडमिन तक भी पहुंच गई है। 20-20 खालिस्तान रिफ्रेंडम ग्रुप के एक एडमिन को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस दूसरे एडमिन तक भी पहुंच चुकी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की एडमिन और ग्रुप से जुड़े सदस्यों से पूछताछ जारी है। दूसरे एडमिन के भी क्षेत्र के आस-पास के ही निकलने की चर्चा है।
विज्ञापन
पुलिस ने पिछले तीन माह से सोशल मीडिया पर सक्रिय 20-20 खालिस्तान रिफ्रेंडम व्हाट्सएप ग्रुप के एक एडमिन हरजीत सिंह को चार सितंबर को गिरफ्तार किया था। क्षेत्र से भी खालिस्तान के नाम से ग्रुप के एडमिन की गतिविधियां सामने आने पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में खलबली मच गई। इसके बाद से उक्त ग्रुप से जुड़े सदस्यों की जांच जारी है। मोबाइल फोन स्विचऑफ होने के चलते दूसरे एडमिन तक पुलिस नहीं पहुंच पाई थी।
विज्ञापन
पुलिस की मानें तो अब दूसरे एडमिन तक पुलिस करीब-करीब पहुंच गई है। साथ ही ग्रुप से जुड़े सदस्यों से पूछताछ भी की गई है। पुलिस निरंतर पांच दिन से इस ग्रुप से जुड़े कई सदस्यों से पूछताछ कर चुकी है। ग्रुप में आदान-प्रदान हुए संदेशों की भी जांच की जा रही है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि दूसरे ग्रुप के 40-50 सदस्य में से क्षेत्र के अधिकतर सदस्य पुलिस की रडार पर हैं।
विज्ञापन