फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police_court_crime

9 साल पहले तमंचा लेकर घूम रहा था, अब मिली कड़ी सजा

Tue, 26 Nov 2013 07:01 PM IST
अमर उजाला, ऋषिकेश
अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Tue, 26 Nov 2013 07:01 PM IST
विज्ञापन
police_court_crime

शस्त्र अधिनियम के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रीतेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने दोष साबित होने पर आरोपी को एक साल का कठोर कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


गश्त के दौरान पकड़ा
22 फरवरी, 2004 को चंद्रभागा क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस गश्त पर थी। इसी बीच श्मशान घाट की तरफ से आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर सकपकाया और भागने का प्रयास किया।
विज्ञापन


संदेह होने पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से एक 12 बोर का देसी तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने 25 शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। तहकीकात के बाद पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। मंगलवार को मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रीतेश कुमार श्रीवास्तव की अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने आरोपी मनोज कुमार निवासी शाहपुर, बटावली, मेरठ (उत्तर प्रदेश) को शस्त्र अधिनियम में दोषी करार देते हुए एक साल का कठोर कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed