फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police caught sex racket in roorkee.

रुड़की:सेक्स रैकेट का खुलासा, 30 हजार में लाते थे लड़की

Fri, 12 Dec 2014 06:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 12 Dec 2014 06:59 PM IST
विज्ञापन
police caught sex racket in roorkee.

रुड़की में पुलिस ने कृष्णानगर की गली नंबर 25 में एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान एक नाबालिग समेत कोलकाता से लाई गईं दो लड़कियों को मुक्त कराया गया। रैकेट की दो संचालिकाएं और एक ग्राहक भी पकड़ा गया।

विज्ञापन


पुलिस के मानव तस्करी विरोधी सेल के इंस्पेक्टर विजय चंद्र सिंह गुसाईं के अनुसार दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इंस्पेक्टर विजय चंद्र सिंह गुसाईं ने बृहस्पतिवार की दोपहर सहकर्मियों के साथ कृष्णानगर की गली नंबर 25 के एक मकान में छापा मारा। पुलिस के अनुसार वहां सेक्स रैकेट चल रहा था। मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन


पकड़ी गई महिलाओं में एक कोलकाता की तथा दूसरी मुजफ्फरनगर यूपी निवासी है। दोनों ही इस सैक्स रैकेट को संचालित कर रही थी। इनके अलावा एक नाबालिग समेत दो लड़कियों को भी एक कमरे से बरामद कर मुक्त कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते के लिए 30 हजार में लाते थे लड़की

police caught sex racket in roorkee.

सेक्स रैकेट में पकड़ी गई दोनों ही लड़कियां कोलकाता से लाई गईं थी। पुलिस ने बताया कि मौके से पकड़ा गया आनंद ग्राहक है तथा ढंढेरा का रहने वाला है।

इंस्पेक्टर विजय चंद्र गुर्साईं ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाली दोनों महिलाओं और ग्राहक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। मुक्त कराई गई दोनों लड़कियों से जबरन यह काम कराया जा रहा था। दोनों का मेडिकल कराया जाएगा।

सेक्स रैकेट के लिए कोलकाता से लड़कियां एक सप्ताह या एक महीने के लिए लाई जाती थी। कोलकाता से एक सप्ताह के लिए 30 हजार रुपये देकर लड़कियों को देह व्यापार के लिए लाया जाता था। यह पूरी डीलिंग दिल्ली में बैठे एक दलाल के मार्फत होती थी।

पुलिस इन सभी कड़ियों को जोड़ने में लगी है। पुलिस की माने तो इस मामले में कई चेहरे बेनकाब हो सकते हैं।

कई और जगह भी चल रहा रैकेट
शहर में कई और जगह भी सेक्स रैकेट चल रहे है। पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस को इस तरह की सूचनाएं मिल रही है। पुलिस ने बताया कि शहर में ऐसी कई जगह चिह्नित की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद यहां पर भी छापेमारी की जाएगी।

दिल्ली के दलाल के मार्फत होता था सौदा

police caught sex racket in roorkee.

सेक्स रैकेट की हकीकत सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। इस धंधे में धकेली गई लड़कियों ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए। पुलिस की माने तो दोनों लड़कियों को दिल्ली में बैठे एक दलाल के माध्यम से लाया गया था।

नाबालिग को एक सप्ताह पहले ही लाया गया था। उसने पुलिस को बताया कि रैकेट की संचालिका ने उसे लाने के लिए दलाल को 30 हजार की रकम दी थी। जबकि दूसरी लड़की करीब एक माह से यहां पर रह रही थी।

मानव तस्करी विरोधी सेल के इंचार्ज विजय चंद्र सिंह गोसाईं ने बताया कि रैकेट चलाने वाली महिलाएं लड़कियों को बदल-बदलकर लाती थी। इस धंधे के लिए हर सप्ताह अलग लड़किया लाई जाती थी।

बताया कि कॉलोनी के लोगों को यहां पर लोगों की आवाजाही होने के चलते शक था। पुलिस अब दलाल को घेरने के अलावा इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के चेहरों को बेनकाब करने की तैयारी में है।

कई माह से चल रहा था धंधा

police caught sex racket in roorkee.

कृष्णानगर में कई माह से सेक्स कारोबार चलाया जा रहा था। पुलिस की माने तो मकान कृष्णानगर के ही एक व्यक्ति का था। जिसे उसने मुजफ्फरनगर की एक महिला को किराये पर दिया था।

लोगों का आरोप है कि कई बार मकान मालिक को यहां पर आने वाले लोगों के बारे में बताया गया। लेकिन मकान मालिक चुप रहा। जिस कारण पुलिस को मकान स्वामी की मिलीभगत का भी शक है।

इंस्पेक्टर गुसाईं ने बताया कि मकान मालिक की भूमिका की भी जांच की जाएगी। पुलिस की माने तो आरोपी मकान बदल-बदलकर यह धंधा चला रहे थे ताकि को पुलिस को शक न हो।

कॉलोनी के लोग भी हैरत में
कृष्णानगर कॉलोनी में सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद कॉलोनी के लोग भी हैरत में है। कॉलोनी के लोग मकान स्वामी को भी बुरा भला कह रहे है। लोगों का कहना है कि कॉलोनी में इस तरह के काम से यहां का माहौल प्रभावित हो रहा है। लोगों ने ऐसे आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed