{"_id":"58f21b6a4f1c1ba368cfa6db","slug":"police-case-submit-against-four-people-in-case-of-gangrape","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में महिला से गैंगरेप मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में महिला से गैंगरेप मामले में चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 15 Apr 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप के मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जीरो एफआईआर पर दो नामजद समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
कारसवार चार युवकों ने शुक्रवार को हरकी पैड़ी (हरिद्वार) के समीप एक महिला का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया था। आरोप है कि चलती गाड़ी में चारों ने उसके साथ दुराचार किया। देर शाम आरोपियों ने पाडली गुर्जर गांव के समीप पनियाला रोड पर उसे कार से बाहर फेंक दिया था। आसपास जुटी लोगों की भीड़ की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस महिला को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
यहां पीड़िता ने पुलिस को आपबीती सुनाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़िता पानीपत (हरियाणा) की रहने वाली है। हरकी पैड़ी पर वह फूल बेचने का काम करती है। शुक्रवार को भी वह फूल बेच रही थी। पीड़िता ने बताया कि अभिषेक (निवासी देवबंद, सहारनपुर) नाम का एक युवक उसके पास आया था। वह बहाने से उसे अपनी गाड़ी के पास ले गया।
विज्ञापन
वहां पहले से तीन युवक मौजूद थे। उन लोगों ने उसे चाय पिलाई, उसके बाद वह अपना होश हवास खो बैठी। चारों ने उसके साथ गलत काम किया और बाद में कार से फेंककर फरार हो गए।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जीरो एफआईआर में चार युवकों के खिलाफ गैंगरेप और अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई खृष्टि गडिया को सौंपी गई है। पीड़िता का अपहरण हरकी पौड़ी के समीप से हुआ था, इसलिए मुकदमे को हरिद्वार कोतवाली स्थानांतरित किया जाएगा।
देवबंद की ओर भागे आरोपी
पीड़िता ने पुलिस को दो आरोपियों के नाम बताए हैं। इनमें एक आरोपी अभिषेक और दूसरे का नाम राजीव है। जबकि दो के नाम उसे पता नहीं है। अभिषेक देवबंद का रहने वाला है। पीड़िता को जहां फेंका गया है वह रोड लाठरदेवा (झबरेड़ा) होती हुई देवबंद जाती है। इसे देखते हुए पुलिस को आशंका है कि आरोपी देवबंद भाग गए होंगे।