{"_id":"e0afdcac19aae9a19eb4a2864db0bc47","slug":"police-arrested-three-person-in-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"घनश्याम हत्याकांड में युवती सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घनश्याम हत्याकांड में युवती सहित तीन गिरफ्तार
अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 13 Mar 2014 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक घनश्याम सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए एक युवती सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ के बावजूद अभी तक पुलिस कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने की बात कह रही है।
विज्ञापन
पढ़ें, प्रेमी संग मिल पत्नी ने कर डाला पति का खून
विज्ञापन
ग्राम ढंडेरा निवासी शिक्षक घनश्याम का शव सोमवार को आसफनगर झाल से बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में शिक्षक की मौत चोटों के कारण होनी पाए जाने पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
कॉल डिटेल्स के आधार पर किया गिरफ्तार
हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने घनश्याम के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाई। उसके आधार पर ऐसे लोगों से संपर्क किया जा रहा है जिनसे घनश्याम की घटना वाले दिन मोबाइल से बातचीत हुई या फिर एसएमएस भेजे गए।
पढ़ें, गंजेपन से हैं परेशान तो हो जाएं टेंशन फ्री
इस मामले में पुलिस ने एक युवती समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि हत्याकांड की जांच सभी पहलुओं पर चल रही है। कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कई से पूछताछ होनी है।