फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested thief in vikasnagar.

पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, सामान के साथ दो दबोचे

Sun, 22 Jan 2017 09:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, विकासनगर Updated Sun, 22 Jan 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
police arrested thief in vikasnagar.
arrest - फोटो : demo

कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों मुख्य बाजार में अभिनव पुत्र अमिताभ की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। चोरी की वारदात में शामिल दो अन्य युवक फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


रविवार को कोतवाली पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस को गुरु राम राय स्कूल के समीप छोटा हाथी (यूके-07 सीए-2422) आता दिखाई दिया। पुलिस कर्मियों को देख चालक वाहन को मोड़ने लगा।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया। वाहन में सवार दो युवक भाग खड़े हुए जबकि, दो को पुलिस ने दबोच लिया। जिनकी पहचान काला पुत्र सईद पाल निवासी पुल नंबर-1 डॉक्टर गंज और अजय कुमार पुत्र पाल सिंह निवासी बाबूगढ़ मंडी चौक के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की तलाशी लेने पर दो कट्टे गेहूं, आठ कट्टे चावल, एक लोहे की रॉड, 3820 रुपये की नकदी और दो खुखरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने दुकान से उक्त सामान चोरी करने की बात कही।


कोतवाल संदीप नेगी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसएसआई पीडी भट्ट, चौकी प्रभारी सुनील पंवार, विनय कुमार, सिपाही मैराज आलम, मुकेश चंद, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed