फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested smuggler with wine.

135 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ धरा गया तस्कर

Mon, 16 May 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 May 2016 10:26 AM IST
विज्ञापन
police arrested smuggler with wine.
अरेस्ट - फोटो : demo pic

एसटीएफ की टीम ने 135 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।  बिलासपुर अंबाला से तस्कर ने ट्रक में भूसे के नीचे शराब छिपाकर सतपुली पौडी गढ़वाल लेकर जा रहा था। पुलिस के अनुसार बरामद अंग्रेजी शराब की कीमत करीब ढाई लाख रुपये हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ एसएसपी पी रेनूका ने बताया कि शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि थाना रायपुर क्षेत्र में एक मिनी ट्रक यूके 12 सिबी 0337 खड़ी है जिसमें तस्करी के लिए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब छिपाकर पौड़ी ले जाई जा रही है। सूचना पर पहुंची टीम ने जांच के बाद ट्रक से 135 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की।
विज्ञापन


कैंट ‌एरिया से किया गिरफ्तार
पुलिस ने लोकेश थापा पुत्र वीर बहादुर थापा निवासी ग्राम फेवाताल थाना पोखरा जिला रोलपा अंचल रापती हाल पता बलदेव नगर कैंट एरिया हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर का एक अन्य साथी मिन्टू निवासी सतपुली पौड़ी गढ़वाल फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह अरुणाचल ब्रांड की अंग्रेजी शराब लेकर सतपुली जा रहा था। मालूम हो कि एसटीएफ की टीम ने इसी माह 12 तारीख को पंजाब से लायी गई 200 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब थाना क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से पकड़ी थी।


एसटीएफ की टीम ने पिछले पांच माह में 840 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब पकड़ी है। टीम में उपनिरीक्षक तुषार बोरा, कांस्टेबल लोकेन्द्र, कांस्टेबल विजय कोम्बोज, बृजेन्द्र चौहान व चालक दीपक भंडारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed