{"_id":"92a728652af9562974a6adb5d263c9cf","slug":"police-arrested-girl-child-kidnapper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को लेकर भागा गार्ड, रास्ते में दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालिका को लेकर भागा गार्ड, रास्ते में दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Dec 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी देहरादून से बहला-फुसलाकर ले जाई गई बालिका को 12 घंटे के भीतर बरामद कर पुलिस ने आरोपी गार्ड को दबोच लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
बच्ची सुरक्षित बरामद
रविवार शाम कक्षा छह की बालिका को पड़ोस में रहने वाला चंदन राज निवासी बिशनपुर, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश बहला फुसलाकर ले गया था। बालिका के पिता की सूचना पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही कप्तान ने पुलिस अधीक्षक शहर (एसपी सिटी) की अगुवाई में टीम गठित की। पुलिस ने भागदौड़ कर बारह घंटे के भीतर चंदन को रुड़की में दबोच लिया। बच्ची सुरक्षित बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
आरोपी को भेजा जेल
आरोपी एक कंपनी में सुरक्षाकर्मी का काम करता है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक शहर अजय सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर (सीओ सिटी) मनोज कात्याल को प्रशस्ति पत्र देने के साथ पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा की।