फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested ex army man

पूर्व फौजी होकर कर डाला ऐसा घिनौना काम

Fri, 23 May 2014 10:02 PM IST
अमर उजाला, टनकपुर
अमर उजाला, टनकपुर Updated Fri, 23 May 2014 10:02 PM IST
विज्ञापन
police arrested ex army man

टनकपुर क्षेत्र में स्टेट बैंक के एटीएम से चोरी के प्रयास की घटना का पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से शुक्रवार को खुलासा कर दिया है।

विज्ञापन


इस मामले में एक पूर्व फौजी और उसके बिजनेस पार्टनर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

कैमरे की नजर से नहीं बच पाया
27 अप्रैल की रात स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा के बाहर लगे एटीएम को तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था। शाखा प्रबंधक डी रवि कुमार ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस चोरों तक पहुंचने में सफल रही।
विज्ञापन


कोतवाल नरेश चंद ने बताया कि पकड़े गए आरोपी मूलरूप से चौसाला पांखू (पिथौरागढ़) का रहने वाला पूर्व फौजी गोविंद सिंह कार्की और पीलीभीत रोड, खटीमा (हनुमान मंदिर के पास) निवासी दलजीत सिंह बाजवा हैं। गोविंद सिंह पीलीभीत रोड खटीमा में हनुमान मंदिर के पास किराए पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांस पोर्ट व्ववसायी हैं दोनों
दोनों आरोपी ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में बिजनेस पार्टनर है। इनके पास 6 टैंकर है। दोनों ने खटीमा के धनसिंह मोटर्स नाम से ट्रांसपोर्ट खोला था।

कोतवाल ने बताया कि एटीएम तोड़ने का प्रयास करने से पहले गोविंद सिंह ने एटीएम से अपने बैंक खाते से एक हजार रुपए निकाले थे।

उसके खाते की डिटेल, सीसी फुटेज और घटना वाले दिन सर्विलांस से उसके मोबाइल की लोकेशन का पता लगाकर पुलिस उन तक पहुंच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed