फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   police arrested bike thieves with bikes.

बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, चोरी की 12 मोटरसाइकिलों समेत चार धरे

Thu, 12 Jan 2017 09:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झबरेड़ा
ब्यूरो/ अमर उजाला, झबरेड़ा Updated Thu, 12 Jan 2017 09:08 PM IST
विज्ञापन
police arrested bike thieves with bikes.
पकड़े गए बाइक चोर - फोटो : AmarUjala

चोरी की 12 मोटरसाइकिलों समेत चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलें लाठरदेवा के कई घरों से बरामद की। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां न्यायालय द्वारा उन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चोरी की बरामद मोटर साइकिलों एवं पकड़े गए आरोपियों के मामले का खुलासा एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि क्षेत्र में बाइक चोर सक्रिय है, जो लगातार लोगों की बाइक चोरी कर रहे है जिस पर पुलिस बाइक चोर गिरोह को पकड़ने के लिए प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस की एक टीम की ओर से लाठरदेवा के निकट चेकिंग अभियान के दौरान दो बाइक सवारों को पकड़ लिया गया। 

पुलिस के सामने ऐसे खुल गया राज

police arrested bike thieves with bikes.
बरामद की गई चोरी की बाइक - फोटो : AmarUjala

कागजात नहीं होने पर पूछताछ की गई तो वह चोरी की पाई गई। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बड़ा खुलासा किया। खुलासा होने पर दो आरोपी और सामने आए जिस पर अन्य दोनों आरोपियों को भी लाठरदेवा गांव से पुलिस ने पकड़ लिया।

बाद में चारों से पूछताछ की गई तो दस और मोटरसाइकिलें लाठरदेवा के कई घरों से बरामद की गई। चारों आरोपियों के पास से कुल 12 मोटरसाइकिलें मिलीं, जो अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी कर लाई गई थी।

चोरी की बाइकों में दो बजाज डिस्कवर, छह हीरो होंडा स्पलेंडर, एक सीडी डिलक्स, एक टीवीएस एक्सएल, एक पैशन प्रो, एक होंडा शाइन बरामद की गई।

जेल भेजे गए आरोपी

police arrested bike thieves with bikes.
court
पकड़े गए आरोपी बलेलपुर निवासी जमशेद, लाठरदेवा निवासी नदीम उर्फ छोटा, इकबाल उर्फ बाबू, नफीस को न्यायालय में पेश किया। सभी आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। चोरी की बाइकें बरामद करने पर एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने टीम को 2500 हजार रुपये का इनाम देने की संस्तुति की।

इस मौके पर सीओ परीक्षित कुमार,थानाध्यक्ष विक्रम सिंह रावत, एसआई मदन मोहन भट्ट, एसएसआई चिंतामणि, कांस्टेबल मोहित, महावीर सिंह चौहान, रामवीर, सुदेश, नित्यानंद, मृदुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed