{"_id":"59292f6e4f1c1beb4c535a15","slug":"police-arrested-a-man-for-fraud-with-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले शादीशुदा प्रेमिका का कराया तलाक, अब करने लगा ये जिद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले शादीशुदा प्रेमिका का कराया तलाक, अब करने लगा ये जिद
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
Updated Sat, 27 May 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
love affair
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। युवक को पहले एक शादीशुदा महिला से प्यार हो गया। उसने महिला का तलाक भी करवा दिया, लेकिन अब भी वह शादी को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मामला ज्वालापुर का है। एक युवक ने पहले अपनी प्रेमिका का तलाक करा दिया और अब खुद निकाह से मुकर गया। प्रेमिका की शिकायत पर पुलिस ने निकाह से मुकरे युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का निकाह दो साल पहले देहरादून हुआ था। आरोप है कि पास के मोहल्ले चौहनान का रहने वाला पेशे से मोटर मैकेनिक युवक से संपर्क लगातार बना रहा।
विज्ञापन
युवक ने प्रेमिका से तलाक लेने की बात कहते हुए फिर निकाह करने का वायदा किया। आरोप है कि युवती ने अपने पति से तलाक ले लिया। अब युवक ने निकाह करने से इन्कार कर दिया।
शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर रहे है।