{"_id":"59a118014f1c1bde458b4a56","slug":"police-arrested-a-husband-and-wife-for-fraud-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी के नाम पर इस जोड़े ने खोला ऑफिस, फिर सामने आया खौफनाक सच ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी के नाम पर इस जोड़े ने खोला ऑफिस, फिर सामने आया खौफनाक सच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को विदेश में नौकरी का झांसा देकर इस जोड़े ने एक ऑफिस खोला। दोनों किसी को ठगने के लिए देहरादून पहुंचे, इससे पहले अपने मंसूबों में कामयाब होते। इनकी पोल खुल गई। साथ ही एक खौफनाक सच सामने आया...
विज्ञापन
देहरादून एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि बसंत विहार थाने के आशीर्वाद एंकलेव निवासी इंद्रसिंह पंवार ने नवंबर 2016 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि बल्लीवाला चौक स्थित फास्ट ट्रैक ओवरसीज इंडिया प्रा.लि. कंपनी ने विदेश में नौकरी दिलाने का विज्ञापन प्रकाशित कराया था।
विज्ञापन
इसी आधार पर उन्होंने अपने बेटे की सिंगापुर में नौकरी के लिए आफिस संचालक से संपर्क किया था। कंपनी संचालक अभिषेक सिंह बिष्ट और उसकी पत्नी विजय लक्ष्मी बहुगुणा उर्फ प्रिया निवासी संजय कॉलोनी ने उनके बेटे को सिंगापुर भेजने का झांसा देकर एक लाख 32 हजार रुपये हड़प लिए।
विज्ञापन
उनके अलावा रुड़की निवासी धीरेंद्र सिंह से दो लाख 50 हजार रुपये हड़पे थे। कुछ दिन बाद वे आफिस बंद कर फरार हो गए। एसएसपी ने बताया कि एसओ संजय मिश्रा के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। आरोपी दंपति लगातार ठिकाना बदल रहे थे।
इसी बीच खबर मिली कि यह दोनों दून में किसी को ठगने आ रहे हैं। उसी सूचना के आधार पर उन्हें दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दंपति ने करीब 25 लोगों से 50 लाख रुपये की रकम हड़पी है।