पाक हैकर का हमला, क्रेडिट कॉर्ड से रकम साफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस जांच में यह बात पहले साफ हो चुकी थी, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय मामला होने से रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। अब कोर्ट के आदेश पर मुकदमा किया गया है।
कोड हैककर किया ऑनलाइन ट्रांजेक्शन
शिमला बाईपास सेवला कलां निवासी अधिवक्ता ईश मोहन नेगी ने राजा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से क्रेडिट कार्ड लिया था।
21 जुलाई 2013 को उनके मोबाइल पर एसएमएस आया कि क्रेडिट कार्ड से 45 हजार रुपये निकाले गए हैं। वह बैंक गए तो पता चला कि क्रेडिट कार्ड का कोड हैक कर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से रकम निकाली गई है।
नेगी ने बैंक प्रबंधन और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रकम पाकिस्तान में निकली है।
पाक का नाम सुन पुलिस ने की आनाकानी
सूत्रों के अनुसार पाक से जुड़ा मामला होने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की। इस पर नेगी ने बैंक प्रबंधन की शिकायत के साथ अदालत में प्रार्थनापत्र दिया।
अदालत के आदेश पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इंसपेक्टर एसएस बिष्ट ने बताया कि अब नए सिरे से पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जाएगी।
ठगी से बचने के लिए करें ये उपाय
-सुरक्षित साइट पर ही क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करें
-क्रेडिट कार्ड का पासवर्ड किसी से शेयर न करें
-लालच के फेर में किसी को न बताएं पासवर्ड
-समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें
-मोबाइल पर ट्रांजेक्शन अलर्ट जरुर एक्टिवेट रखें
ऑनलाइन ठगी के मामलों में रोजमर्रा नए हथकंडे उजागर हो रहे हैं। कुछ लोग लालच और कुछ नासमझी में शिकार बन रहे हैं। केवल सजगता के बल पर ही साइबर क्राइम पर शिकंजा कसा जा सकता है। पीड़ित लोग साइबर सेल से शिकायत कर सकते हैं।
-भारत, प्रभारी, साइबर सेल