फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   officer molest female security guard in doon medical college

अनैतिक संबंध बनाने के लिए दो साल से प्रताड़ित कर रहा था अधिकारी, महिला ने अब उठाया ये कदम

Mon, 01 Oct 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 01 Oct 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
officer molest female security guard in doon medical college
doon medical college

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज की महिला सुरक्षा गार्ड ने एक अधिकारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


महिला का आरोप है कि कथित अधिकारी अनैतिक संबंध बनाने के लिए दो साल से प्रताड़ित कर रहे हैं।

इनकार करने पर इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा है। महिला ने इस मामले में पटेलनगर थाने पर तहरीर दी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की, लेकिन महिला कार्रवाई की जिद पर अड़ी रही। 

कॉलेज प्रबंधन से भी शिकायत की, लेकिन कुछ अधिकारियों ने मामले को दबा दिया

पीड़िता कुछ लोगों के साथ शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे थाने पहुंची थी। महिला का आरोप है कि मुझे दो साल से घुटन भरे माहौल में काम करना पड़ रहा है।

कथित अधिकारी नाजायज मांग नहीं मानने पर इस्तीफा देने का दबाव बना रहा है। महिला का कहना है कि इस बाबत कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कुछ अधिकारियों ने मामले को दबा दिया।

औपचारिकता के लिए जांच समिति भी बनाई गई, लेकिन मनमाफिक रिपोर्ट तैयार कर दोषी को बचा लिया गया। इस बार फिर से वही प्रयास किया जा रहा है। महिला के अनुसार तहरीर देने के बाद कॉलेज प्रबंधन और कथित अधिकारी कॉलेज की बदनामी का हवाला देकर लगातार मामला वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। महिला का कहना है कि मुझे न्याय चाहिए। यदि मैं इस्तीफा दूंगी तो दोषी अफसर भी अपना पद छोड़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed