फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Nsui two student leader arrested for fight with petrol pump operator

पेट्रोल पंप संचालक से मारपीट मामले में NSUI के दो छात्र नेता गिरफ्तार, इसके बाद खत्म हुई हड़ताल

Sun, 15 Apr 2018 09:27 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Apr 2018 09:27 PM IST
विज्ञापन
Nsui two student leader arrested for fight with petrol pump operator
arresting

सहारनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप पर शनिवार देर रात मारपीट करने के आरोपी दोनों छात्र नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर पटेलनगर पुलिस ने रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले शनिवार रात और रविवार सुबह आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शहरभर के पेट्रोल पंप संचालकों ने हंगामा किया और अपने-अपने पेट्रोल पंप बंद रखे।

विज्ञापन


सहारनपुर रोड पर पटेलनगर स्थित स्क्वायर डील फिलिंग स्टेशन के स्वामी अमरकांत गर्ग ने पटेलनगर, बाजार चौकी में तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात पेट्रोल पंप बंद होने के बाद कुछ युवक पेट्रोल पंप पहुंचे। स्टाफ ने पंप बंद होने का हवाला देते हुए पेट्रोल देने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन


इस पर दोनों युवक स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगे। सूचना पर अमरकांत गर्ग अपने भांजे विवेक गोयल के साथ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी छात्र नेता उनसे मारपीट करने लगे। उन्होंने एनएसयूआई नेता लक्खीबाग निवासी आयुष गुप्ता और पार्क रोड निवासी दानिश के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Nsui two student leader arrested for fight with petrol pump operator
petrol pump

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार सुबह बड़ी संख्या में शहर के पेट्रोल पंप संचालक चौकी पहुंचे। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से संचालकों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। विरोध में उन्होंने शहरभर के पेट्रोल पंप बंद कर दिए।

पटेलनगर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि आरोपी आयुष गुप्ता और दानिश को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। दोपहर में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके गिरफ्तार होने के बाद संचालकों ने पेट्रोल पंप खोल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed