{"_id":"4a3298d4b99b166c87735b166f4fab40","slug":"notice-to-pradeep-sangwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेसी नेता को कुर्की नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के आरोपी कांग्रेसी नेता को कुर्की नोटिस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 10 May 2014 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दून पुलिस ने यौन शोषण के मामले में आरोपी सोनीपत के पूर्व सांसद के बेटे प्रदीप सांगवान के आवास पर शनिवार को कुर्की नोटिस तामील करा लिया।
विज्ञापन
महिला कर्मचारी ने लगाए हैं आरोप
सहस्त्रधारा जॉयलैंड वाटर पार्क के मालिक प्रदीप सांगवान के खिलाफ बिजनौर निवासी महिला कर्मचारी ने यौन शोषण और अश्लील वीडियो फुटेज बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
पीड़िता द्वारा 164 के बयान दर्ज कराने के बाद मामले की जांच पुलिस से एसआईटी को दे दी गई थी।
पुलिस टीम पहुंची सोनीपत
एसआईटी ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट लेकर सांगवान के सोनीपत स्थित आवास पर तलाशी ली थी। लेकिन सांगवान का पता नहीं चला। विवेचक ने कई दिन पहले ही कुर्की नोटिस भी ले लिया था। शनिवार को पुलिस टीम सोनीपत भेजी गई।
विज्ञापन
डीजीपी बीएस सिद्धू ने बताया कि कुर्की नोटिस तामिल हो गया है। आरोपी ने सरेंडर नहीं किया तो कोर्ट से आदेश लेकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।