{"_id":"7b46825fa254da416b50169a8e92f56d","slug":"no-information-about-missing-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी छानी पर नहीं मिला लापता छात्र का सुराग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी छानी पर नहीं मिला लापता छात्र का सुराग
अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 04 Oct 2013 01:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजापुर डैम में पिकनिक बनाने के दौरान नदी में बहे छात्र हिमांशु का दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। गुरुवार को पुलिस के तैराक लापता छात्र को दिन भर नदी में तलाशते रहे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
पढ़ें, नदी में नहाते वक्त भंवर में फंसा छात्र लापता
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को गढ़ीकैंट स्थित दून वैली पब्लिक स्कूल के फुटबाल टीम के खिलाड़ी बीजापुर डैम के पास पिकनिक मनाने गए थे। टीम के साथ स्कूल के 11 वीं का छात्र हिमांशु (18) भी था।
विज्ञापन
पढ़ें, नहाते समय गंगा में डूबा दिल्ली का युवक
पिकनिक मनाने के दौरान हिमांशु नदी में उतर गया। कुछ देर बाद वह बहने लगा। छात्रों ने नदी में उसे बहुत तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। सूचना पर कैंट पुलिस भी मौके पर पहुंची।
वहीं गुरुवार को पुलिस के तैराक दिन भर नदी में कई किलोमीटर आगे तक हिमांशु को तलाशते रहे। लेकिन दिन भर की कवायद के बाद उसका कुछ पता नहीं चल सका। इस दौरान उसके परिजन भी मौके पर मौजूद रहे।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...