फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nephew killed his uncle in vikas nagar.

भतीजा ही निकला वहशी वेदप्रकाश का कातिल

Thu, 18 Feb 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, विकासनगर Updated Thu, 18 Feb 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
nephew killed his uncle in vikas nagar.

विकासनगर के सहसपुर थाना क्षेत्र के तीपरपुर गांव में बीते सोमवार की रात को हुई हत्या का खुलासा करते हुए गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक युवक मृतक का रिश्ते का भतीजा लगता है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रुमाल, शराब की बोतल बरामद कर ली है। शाम को कोर्ट में पेश करने के बाद हत्यारोपी युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मृतक वेदप्रकाश (38) आरोपी सोनू का रिश्ते में चाचा लगता था। सोनू पुत्र स्वर्गीय मनोहर सिंह को पुलिस ने मंगलवार की शाम को आसन नदी की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक उसकी विधवा चाची के घर पर ही रहता था। वेदप्रकाश की चाची की लड़कियों पर गंदी नजर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर वह उनसे गाली-गलौज और अश्लील टिप्पणी करता था। घटना वाली शाम को भी उसकी चाची और मृतक वेद प्रकाश के बीच खूब झगड़ा हुआ। नशे में धुत वेदप्रकाश गाली दे रहा था। उस समय आरोपी सोनू ने झगड़ा किसी तरह निपटा दिया।


मृतक आरोपी सोनू की मां के साथ भी दुर्व्यवहार करता था। इससे नाराज होकर उसने वेदप्रकाश को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसी रात वह दुकान से रुमाल खरीद कर लाया। शराब की बोतल का इंतजाम किया और वेद प्रकाश को शराब पीने के बहाने पास के खेत में ले गया। वहां उसे शराब पिलाकर मदहोश कर दिया। इसके बाद रुमाल को रस्सी बना कर उसका गला घोंट दिया।

पुलिस टीम पुरस्कृत
पुलिस टीम में शामिल सीओ स्वप्न किशोर, थानाध्यक्ष मुकेश त्यागी, एसएसआई अरविंद कुमार, राजेंद्र रौतेला, प्रमोद शाह, गिरीश नेगी, सप्तुनील पंवार आदि को एसएसपी ने 2500 और एसपी देहात ने 1500 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed