फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   nephew killed his aunt in udham singh nagar

शादी तय हुई तो भतीजे को ब्लैकमेल करने लगी चाची और फिर...

Tue, 28 Feb 2017 09:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, केलाखेड़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, केलाखेड़ा Updated Tue, 28 Feb 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
nephew killed his aunt in udham singh nagar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उधमसिंह नगर में अवैध संबंधों के चलते सगे भतीजे ने दो दोस्तों के साथ मिलकर चाची की हत्या कर उसका शव राज्य सीमा स्थित नहर में फेंक दिया। शक के आधार पर सख्ती से पूछताछ में भतीजे ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अंगोछा सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। अन्य दो आरोपी घर से फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। मृतका घर से रविवार देर शाम से गायब थी। पति ने उसकी गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी थी।
विज्ञापन


एसओ ललित मोहन जोशी के अनुसार गांव सरकड़ी बाजावाला निवासी महेंद्र सिंह की करीब सात साल पहले गांव बरवाला निवासी चरनजीत कौर से शादी हुई थी। महेंद्र सिंह और उसके भाई दर्शन सिंह के बीच बोलचाल बंद है, लेकिन करीब ढाई साल पहले दर्शन सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह उर्फ छिंदर (18) और चरनजीत कौर (30) के बीच प्रेम संबंध बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध संबंधों के बारे में सबको बताने की दी धमकी 

nephew killed his aunt in udham singh nagar

छिंदर की रुद्रपुर निवासी युवती से शादी की बात पक्की हो गई थी। इससे उसका अपनी चाची चरनजीत से मनमुटाव हो गया। छिंदर की शादी की बात से गुस्साई चरनजीत ने उसे अवैध संबंधों के बारे में सबको बताने की धमकी दी। इस पर छिंदर ने अपने मौसेरे भाई गुरजंट सिंह और उसके दोस्त शेर सिंह के साथ मिलकर चाची चरनजीत कौर को रास्ते से हटाने की ठान ली।

रविवार शाम छिंदर चरनजीत को घर से भगा ले गया। उसका मौसेरा भाई गुरजंट निवासी गांव नारायणपुर (दिनेशपुर) बाइक लेकर आया। यहां से तीनों बाइक से राज्य की सीमा स्थित गांव चदेल (रामपुर) नहर के पास पहुंचे जहां उनका दोस्त शेर सिंह निवासी गांव केशवगढ़ (दिनेशपुर) भी आ धमका। यहां छिंदर ने चरनजीत के सिर पर धारदार हथियार से वार किया और अंगोछे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने चरनजीत के शव को नहर में फेंक दिया।

इधर, महेंद्र सिंह ने पत्नी चरनजीत कौर की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दी। पुलिस ने शक के आधार पर छिंदर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ तो उसने पूरी घटना कबूल कर ली। पुलिस ने गुमशुदगी रिपोर्ट को धारा 302, 201 और 34 में मुकदमा दर्ज कर दिया। घटना के बाद से अन्य दो आरोपी घर से फरार चल रहे है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed