{"_id":"c646e1fa00ea5f3cb8f3b63e6909a73f","slug":"murder-in-forest-headquarter-dehradun-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 कॉल में छिपा है तरुण की मौत का राज!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25 कॉल में छिपा है तरुण की मौत का राज!
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 31 Jul 2014 03:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब 35 मिनट और 25 कॉल। इसी में तरुण की मौत का राज छिपा है। कॉल डिटेल खंगाले पर दो ऐसे नंबर मिले हैं, जिसमें से आखिरी बार रिसीव हुए नंबर को पुलिस संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
कॉल डिटेल से खुलेगा राज
इन नंबरों की आईडी के आधार पर पुलिस उन्हें खोजने में लगी है। तरुण के परिजन भी इन नंबरों के बारे में कुछ नहीं बता पा रहे हैं। इसी 35 मिनट के दौरान तरुण ने पत्नी से भी एक बार बात की है। इससे पहले की चार कॉल मिस्ड हैं।
विज्ञापन
देहरादून पुलिस बुधवार को तरुण की मौत से आखिरी आधा घंटे की मोबाइल फोन की कॉल डिटेल पर काफी देर तक माथापच्ची करती रही। पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों की मानें तो तरुण की मौत दोपहर डेढ़ से पौने दो बजे के बीच हुई है।
विज्ञापन
जबकि 29 जुलाई को तरुण के फोन में सबसे आखिरी रिसीव कॉल एक बजकर 6 मिनट पर दर्ज है। इससे पहले के 35 मिनट में तरुण के मोबाइल फोन पर करीब 25 कॉल दर्ज हैं, जिसमें डॉयल और रिसीव शामिल हैं।
इनमें से दो नंबर ऐसे हैं, जिन्हें पुलिस संदिग्ध मान रही है। एक बजकर 6 मिनट के बाद तरुण को न तो कोई कॉल की गई है और न रिसीव हुई है। इससे पहले एक और नंबर पर बात हुई है।
नंबरों को ट्रेस करने में लगी पुलिस
यह नंबर किसके है, यह पता लगाने के लिए पुलिस को आईडी का इंतजार है। तरुण के मोबाइल में चार मिस्ड कॉल भी हैं। इनमें तीन जीजा और एक अन्य परिवार के सदस्य की है। देर रात तक पुलिस इन नंबरों को ट्रेस करने में लगी थी।
बता दें कि मंगलवार को वन विभाग के मुख्यालय में तरुण का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह पांचवीं मंजिल से गिरा है, जबकि परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है।
तरुण की मौत हत्या है या आत्महत्या, इसे स्पष्ट करने में पुलिस को पसीने छूट रहे हैं। कई सवाल हैं जिनके जवाब नहीं मिल रहे हैं। मसलन, यदि तरुण पांचवीं मंजिल से गिरा है तो उसके सिर में चोट क्यों नहीं आई?
परिजन इस बात पर अडिग हैं कि उसकी हत्या की गई है। परिजनों का का कहना है कि तरुण को कॉल कर बुलाने वाले शख्स का पता लगाया जाए।
एसपी सिटी अजय सिंह का कहना है कि तरुण की मौत मामले में पुलिस को किसी तरह की जल्दबाजी नहीं है। तमाम विकल्प खुले हैं। तथ्यों के आधार पर परिजनों को संतुष्ट किया जाएगा।
दो दिन का अलग से बनेगा चार्ट
पुलिस तरुण की कॉल डिटेल का दो दिन का चार्ट अलग से बना रही है। इस दौरान तरुण ने कितने नंबरों पर फोन किया और कितनी कॉल रिसीव की।
किसे अधिक फोन किया और किस नंबर कितनी देर तक बात हुई है जैसी जानकारियां जानने की कोशिश कर रही है।