फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder in dehradun

सरेआम दौड़ाकर युवक को घोंपा चाकू, मौत

Sun, 02 Feb 2014 10:48 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 02 Feb 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
murder in dehradun

लेन-देन के विवाद में कुछ युवकों ने चाकू घोंपकर एक युवक की हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


रतन चौक डीएल रोड निवासी नितिन (18) का रिस्पना नदी पार स्थित ऋषिनगर के कुछ युवकों से मोबाइल खरीदने पर विवाद चल रहा था।

पहले लाठियों से पीटा
बताया जा रहा है कि रविवार शाम करीब चार बजे ऋषिनगर के चार-पांच युवकों ने नितिन को रिस्पना के पास बुलाया। वहां विवाद के बाद वे नितिन को लाठियों से पीटने लगे।

नितिन घर की ओर भागा तो युवक उसका पीछा करने लगे। बताया जा रहा है कि नितिन के घर के पास पहुंचते ही एक युवक ने उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। लोगों के शोर मचाने पर युवक फरार हो गए।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
नितिन के भाई मनीष ने लोगों की मदद से उसे आटो से दून अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया।

बेटे की मौत की खबर से मां सुनीता देवी बेसुध थी। नितिन के पिता भगवानदास का कुछ समय पूर्व निधन हो गया था। नितिन पुताई और दरी बनाने का काम करता था। डालनवाला पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने किया चौकी का घेराव
नितिन के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर परिजन और क्षेत्रवासी नालापानी चौकी पहुंचे और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। लोगों का गुस्सा देख दूसरे थानों की पुलिस बुलानी पड़ी।


लोगों का आरोप था कि पुलिस ने आरोपियों के बजाय उस व्यक्ति को हिरासत में लिया, जो नितिन को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर रहा था।

पार्षद के बेटे से पूछताछ
एक पार्षद का बेटा भी आरोपियों का करीबी बताया गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया, लेकिन पूछताछ के बाद छोड़ दिया। पुलिस द्वारा कार्रवाई के आश्वासन पर लोग माने।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed