फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   murder arrest from mumbai

मर्डर कर 5 साल छिपा रहा, शादी की तो फंस गया

Wed, 14 May 2014 01:43 PM IST
कुणाल दरगन/अमर उजाला, रुड़की, पिरान कलियर
कुणाल दरगन/अमर उजाला, रुड़की, पिरान कलियर Updated Wed, 14 May 2014 01:43 PM IST
विज्ञापन
murder arrest from mumbai
उत्तराखंड के पिरान कलियर में वर्ष 2009 में हुए दोहरे हत्याकांड में फरार ईनामी अपराधी रफी को एसटीएफ और रुड़की पुलिस की संयुक्त टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मुंबई की स्थानीय कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेकर पुलिस आरोपी को यहां ला रही है। डीजीपी बीएस सिद्धू ने पुलिस टीम को दस हजार रुपये का ईनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


आठ अगस्त 2009 को पिरान कलियर क्षेत्र के कब्रिस्तान के पास महिला और बच्चे के शव मिले थे। मृतका की पहचान नूरजहां (40) पत्नी अब्दुल निवासी यमुना विहार दिल्ली के रूप में हुई थी, जबकि 10 वर्षीय बच्चे को महिला ने गोद ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गला रेतकर हत्या की थी

murder arrest from mumbai

पुलिस ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला के किरायेदार अधिवक्ता इमाज रजा नकवी पुत्र एआर नकवी निवासी मैनाठरे, संभल मुरादाबाद को गिरफ्तार किया था।

दावा किया था कि महिला की दिल्ली और बिहार में करोड़ों की संपत्ति हड़पने की नीयत से उसकी और उसके गोद लिए पुत्र की यहां लाकर गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।

भाड़े के हत्यारों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। तीन आरोपी पकड़ लिए गए थे, जबकि एक आरोपी रफी फरार चल रहा था।

डीआईजी रेंज की ओर से आरोपी पर पांच हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी रफी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम उसे यहां ला रही है।

महिला के पास थी करोड़ों की संपत्ति

murder arrest from mumbai

सऊदी अरब में पति की मौत के बाद नूरजहां स्वदेश आ गई थी और एक बालक को गोद लिया था। बिहार में उसका 40 कमरों का होटल था और दिल्ली में भी करोड़ों की कीमत का मकान था।

दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा अधिवक्ता ही उसका कामकाज संभालता था, लिहाजा उसे हर संपत्ति का ब्यौरा पता था।

धर्मस्थल पर माथा टेकने के बहाने यहां लाकर हत्या करने की साजिश अधिवक्ता ने पहले में ही तैयार कर ली थी और अपने गृह क्षेत्र से भाडे़ के हत्यारे बुला लिए थे। महिला के नाते रिश्तेदार भी नहीं थे, लिहाजा आरोपी अधिवक्ता को उम्मीद नहीं थी कि कभी उनकी पहचान हो पाएगी। लेकिन समाचार पत्र में मृतकों के फोटो छपने पर उनकी पहचान हो सकी थी।

नौ मई को किया निकाह

murder arrest from mumbai

दोहरे हत्याकांड के आरोपी रफी उर्फ रफिया का ठिकाना चार बरस से मुंबई में बना हुआ था। वहां ठेकेदारी के धंधे में पैर जमा चुके रफी की नई पहचान गुड्डू के तौर पर होती थी। बीते नौ मई को ही उसने निकाह किया था।

मुरादाबाद में परिवार से मिले लिंक के जरिये रफी गिरफ्त में आ सका। पांच साल से पहेली बने रफी की खोजबीन के लिए पुलिस और एसटीएफ लगातार संभल, मुरादाबाद में उसके परिवार वालों पर निगाह रखे हुए थी।

एसटीएफ ने परिवार के हर सदस्य के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकाली, तब एसटीएफ ने मुंबई का मोबाइल फोन नंबर ट्रेस किया।

करीब एक माह से चल रही मशक्कत के बाद एसटीएफ ने मुंबई के ऑर्चिड टावर, नागपाडा, मुंबई सेंट्रल से उसे दबोच लिया। एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, आरोपी का ठेकेदार का धंधा ठीकठाक चल रहा था और वहां उसे सब गुड्डू के नाम से पहचानते थे। वह वहां 17 हजार रुपये प्रतिमाह किराये के फ्लैट में रहा था। पुलिस के अनुसार, नौ मई को ही रफी ने मुंबई की युवती से निकाह रचाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed