फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   munnabhai arrested in medical entrance exam.

मुन्नाभाइयों के ये सनसनीखेज कारनामे उड़ा देंगे आपके होश

Tue, 09 Aug 2016 05:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Aug 2016 05:12 AM IST
विज्ञापन
munnabhai arrested in medical entrance exam.
cheating in uapmt examination

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की उत्तराखंड आयुष प्री मेडिकल टेस्ट (यूएपीएमटी) में पकड़े गए मुन्नाभाइयों ने पुलिस की पूछताछ में सनसनीखेज खुलासे किए हैं। इनमें से कई मुन्नाभाई तो ऐसे हैं जो कि अब तक 100 से ज्यादा परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं। उधर, पुलिस ने सोमवार को नौवें और दसवें आरोपी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। दस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी में आयोजित हुई यूएपीएमटी परीक्षा में पुलिस ने आठ मुन्नाभाई और गिरोह के एक कोऑर्डिनेटर को गिरफ्तार किया था। देर रात तक पुलिस ने जब सभी आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो पुलिस के भी होश उड़ गए।
विज्ञापन


उत्तराखंड से पहले इस गिरोह के सदस्य बिहार और यूपी में 100 से ज्यादा परीक्षाओं में छात्रों को पास करवा चुके हैं। पूछताछ में हरिद्वार से गिरफ्तार हुए राव गुड्डू ने बताया कि वह आजतक किसी भी एग्जाम में नहीं बैठा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी समेत कई राज्यों से जुड़े हैं गिरोह के तार

munnabhai arrested in medical entrance exam.
cheating in uapmt examination - फोटो : amar ujala

उनके नाम पर किसी और ने यूएपीएमटी एग्जाम दिया था, जिसके बाद वह ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज में बीएएमएस का छात्र है। इसी प्रकार, बहादराबाद से गिरफ्तार किए गए दीपक कुमार भी हरिद्वार से बीएएमएस कर रहा है, जिसका सलीम ने किसी से फर्जी पेपर दिलवाकर एडमिशन कराया था। सलीम भी इस गैंग का सदस्य है। आज तक कहीं भी यह मुन्नाभाई पकड़ में नहीं आ पाए थे। 

फर्जी परीक्षा देते हुए यह जो गिरोह पकड़ में आया है, उससे पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। गिरोह के तार यूपी सहित कई राज्यों से जुड़े हैं। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित राज्यों की एसटीएफ को दी जाएगी। इसके अलावा धांधलेबाजी के लिए गोपनीय पत्र आयुर्वेद विवि को भेजा जा रहा है।
-डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed