पहले मां से लड़ाई फिर ट्रक को आग लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब के नशे में मां से हुए झगड़े के बाद एक युवक ने डीसीएम में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। आग से मिनी ट्रक का अगला हिस्सा धू-धू कर जल गया। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
हथोड़े से तोड़ा शीशा
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर निवासी एक व्यक्ति डीसीएम किराए पर चलाता है। डीसीएम घर के पास ही वैशाली मंडप के पास खड़ा था। सोमवार सुबह मालिक के बेटे ने शराब पीकर अपनी मां से झगड़ा कर लिया। इस बात से खफा युवक घर में रखी मिट्टी तेल की जेरीकेन और हथौड़ा लेकर आया और हथौड़े मारकर पहले तो डीसीएम का अगला शीशा तोड़ा और ट्रक पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसमें आग लगा दी।
ट्रक का केबिन जलकर खाक
आग इतनी तेज गति से फैली कि उसने ट्रक के केबिन को पूरी तरह से चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर गंगनहर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कुछ ही देर में आग काबू कर ली। पुलिस ने ट्रक में आग लगाने के आरोपी को हिरासत में ले लिया।
गंगनहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक आरोपी के खिलाफ परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है।