{"_id":"fe972ffb3e3c10e38ddc3f95cbb024d3","slug":"mother-and-daughter-brutally-murdered-in-haldwani","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से वार, कमरे में नग्न मिली लाशें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्राइवेट पार्ट पर बेरहमी से वार, कमरे में नग्न मिली लाशें
अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 21 Oct 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी के बरेली रोड, पुरानी आईटीआई में किराये में रह रही मां-बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार दिन से लाशें कमरे में बंद पड़ी थीं। मां-बेटी को सल्फास खिलाने के बाद धारदार हथियार से वार किए गए हैं।
विज्ञापन
दोनों के शव नग्न हालत में बरामद हुए। महिला का शव फर्श और बालिका का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस शक में महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पढें, पेट्रोल के लिए 100 किमी दूर जाते हैं आप?
विज्ञापन
मकान में छह माह से रह रहा
जानकारी के अनुसार यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना के पचौंड़ा कलां निवासी उमेश पवार लालकुआं स्थित सेंचुरी पेपर मिल में प्रोसेस इंजीनियर है।
उमेश अपनी पत्नी ममता (32) और 11 वर्षीय बेटी मुस्कान के साथ बरेली रोड, पुरानी आईटीआई क्षेत्र स्थित इंटेलीजेंस आफिस के सामने गली में प्यारे लाल आर्या के मकान में छह माह से रह रहा है।
पढें, तीर्थ पुरोहित नहीं है मुआवजे के 'हकदार'
बेटी का शव देखकर होश खो बैठा
सोमवार शाम करीब चार बजे उमेश सेंचुरी मिल के साथी शेखर के साथ मंडी चौकी पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी और बेटी का 19 अक्तूबर यानी शनिवार से कोई पता नहीं है। मोबाइल बंद आ रहा है।
पुलिस ने उमेश से ताला तोड़कर कमरे में देखने की बात कही। इस पर उमेश साथी के साथ मकान पर आया और ताला तोड़कर कमरे में घुसा तो देखा कि उसकी पत्नी और बेटी का शव कमरे में पड़ा था। पत्नी, बेटी का शव देखकर उमेश होश खो बैठा।
दोनों के शव नग्न अवस्था में मिले
उसके साथी शेखर ने चौकी में जाकर सूचना दी। इस पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी घटनास्थल पहुंच गए।
पढें, बनने जा रहा है ऐसा जू, जो पहले देखा ना सुना!
कमरे में दोनों के शव नग्न अवस्था में थे। टेलीविजन तेज आवाज में चल रहा था। उमेश की पत्नी का शव फर्श पर और बेटी मुस्कान का शव बेड पर उलटा पड़ा था। सामान बिखरा था।
छानबीन में पुलिस ने कमरे से सल्फास के पैकेट का रैपर, एक कैंची और मोबाइल बरामद किया। एसपी सिटी के पूछने पर उमेश ने बताया कि वह 15 अक्तूबर को अपने घर पचौंड़ा कलां किसी काम से गया। उसकी पत्नी और बेटी यहीं पर थे।
पढें, नक्कालों ने बिगाड़ दी HMT की 'टाइमिंग'!
2001 में हुई ममता से शादी
बीते शनिवार, 19 अक्तूबर को वह हल्द्वानी लौटा तो उसे उसके कमरे के मेन गेट के शटर में बाहर से ताला मिला। पत्नी के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल बंद आ रहा था। इस पर वह सेंचुरी पेपर मिल स्थित अपने क्वार्टर चला गया था।
इस बीच, उसे कमरे पर आने का समय नहीं मिला। आज वह अपने साथी शेखर के साथ आया तब अनहोनी की आशंका पर उसने चौकी में जाकर सूचना दी। पुलिस के अनुसार उमेश ने बताया कि 2001 में उससे ममता की शादी हुई थी। उसकी ससुराल मुजफ्फरनगर जिले के कस्बा जडौदा कलां में है।
पढें, मोदी पर 'ट्रस्ट', बाकी सब भ्रष्टः उमा भारती
गुप्तांगों पर भी किए थे क्रूरता से वार
मां-बेटी को हत्यारों ने बेरहमी से मारा है। पुलिस का कहना है कि शवों की हालत देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारों ने पहले महिला और उसकी बेटी को सल्फास खिलाया। जब मां-बेटी की सल्फास खाने से मौत हो गई, तब दोनों पर क्रूरता से धारदार हथियारों से कई वार किए। दोनों के गुप्तांगों पर भी वार किए थे। सल्फास की वजह से मां-बेटी के चेहरे काले पड़ गए थे।
पढें, रामदेव की फैक्ट्री से पुलिस ने छुड़वाया बंधक
उमेश की दूसरी पत्नी थी ममता
मंडी चौकी प्रभारी नीरज भाकुनी के अनुसार उमेश पवार की ममता से दूसरी शादी हुई थी। 55 वर्षीय उमेश की पहली पत्नी रुचि पवार निवासी छोटी बधाई रोहाना कला मुजफ्फरनगर की रहने वाली थी। रुचि की 2001 में मौत हो गई। रुचि के एक बेटा (15) और एक बेटी (25) है। दोनों दादी के साथ रहते हैं। उमेश ने ममता से 2002 में शादी की थी। मामता का मायका जडौदा कला कस्बा में है।