{"_id":"286b808546bd94bf5c660baa40d9fe0e","slug":"money-stolen-from-account-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बताया पिन नंबर, 24 घंटे में लुटा बैठा एक लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोन पर बताया पिन नंबर, 24 घंटे में लुटा बैठा एक लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्राइवेट कर्मचारी के बैंक खाते से 24 घंटे में एक लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोपी ने खुद को रिजर्व बैंक का अधिकारी बताते हुए ठगी की है। पीड़ित ने रायपुर थाने में इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बालावाला स्थित शमशेर गेट निवासी कमला प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उनका हाथीबड़कला स्थित पंजाब नेशनल बैंक में खाता है। 26 जनवरी को वह किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच एक शख्स ने खुद को रिजर्व बैंक का अधिकारी बताते हुए बैंक खाते का वेरिफिकेशन करने की बात कही।
विज्ञापन
कहीं नहीं हो रही सुनवाई
उन्होंने विश्वास करते हुए फोन करने वाले शख्स को अपने एटीएम के गोपनीय नंबर की जानकारी दे दी। जालसाज ने 24 घंटे में उनके खाते से एक लाख 10 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने बैंक से इस बारे में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन बैंक ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने हाथीबड़कला चौकी में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उन्हें धारा चौकी भेज दिया। धारा चौकी पुलिस ने रायपुर थाने जाने की बात कर टरका दिया। पांच दिन बाद भी इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई हैं।