फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   money extracted from account.

खाते में सेंध लगा एक घंटे में उड़ाई हजारों की नकदी

Sun, 20 Mar 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Sun, 20 Mar 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
money extracted from account.
साइबर क्राइम

केंद्रीय जल आयोग कर्मी के खाते में सेंध लगाकर शातिर टप्पेबाजों ने हजारों की नकदी उड़ा दी। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


टप्पेबाजी के शिकार फूल बहादुर क्षेत्री निवासी इंदिरानगर ने बताया कि वह केंद्रीय जल आयोग में कर्मी हैं। बीते शुक्रवार की रात उनके मोबाइल पर तीन एसएमएस आए तो पैरों तले जमीन खिसक गई। एसएमएस में उनके खाते से 32,800 रुपये निकाले जाने का संदेश प्राप्त हुआ। एक घंटे के अंदर क्रमश: 10, 10 हजार और 12,800 रुपये खाते से निकाले गए।
विज्ञापन


खाते में आया था वेतन
सीडब्लूडी कर्मी ने बताया कि बैंक खाते में वेतन आया था। बीती 15 मार्च को लक्ष्मणझूला रोड स्थित एसबीआई शाखा के एटीएम में रुपये निकालने गया था। एटीएम से पैसे नहीं निकले तो वहां मौजूद दो युवकों ने मदद के लिए कहा था। उन्होंने आशंका जताई कि उन्हीं युवकों ने धोखे से एटीएम कोड ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुक्तभोगी ने आरोप लगाया कि मामले की शिकायत लेकर कोतवाली गए, लेकिन पुलिस ने बिना कार्रवाई के लौटा दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक गजेंद्र बहुगुणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर बैंक सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जाएगी। पुलिस गंभीरता से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed