शादी का झांसा देकर चार साल तक लूटता रहा आबरू फिर मुकर गया
शादी का झांसा देकर युवक चार साल तक युवती की आबरू से खिलवाड़ करता रहा। युवती ने जब शादी के लिए दबाव डाला तो युवक साफ मुकर गया। परेशान युवती ने गंगनहर कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
गंगनहर कोतवाली में पहुंचकर एक युवती ने करौंदी गांव निवासी एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसमें बताया है कि वह भगवानपुर स्थित एक कंपनी काम करती है।
उसी कंपनी में करौंदी गांव का एक युवक भी काम करता है। चार साल पहले उनकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद युवक अक्सर उससे मिलने लगा।
युवक की बातों पर भरोसा पड़ा महंगा
युवक ने उससे प्यार होने की बात कही और कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। युवती उसकी बातों में आकर उस पर भरोसा कर बैठी।
युवक शादी करने का झांसा देकर उसकी आबरू से खिलवाड़ करता रहा। जब उसने युवक को शादी के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया। युवती ने युवक से उसकी शादी कराने की मांग की है।
कहा कि ऐसा नहीं होने पर युवक के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।