फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miscreants abscond after lawyer murder in kotdwar

कोटद्वार: दिन दहाड़े वकील का मर्डर, वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार फरार

Wed, 13 Sep 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार Updated Wed, 13 Sep 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
miscreants abscond after lawyer murder in kotdwar

बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार को कोटद्वार में दिनदहाड़े एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हो गए।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने घायल वकील को कोटद्वार के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया, लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने से अधिवक्ता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। कोटद्वार से भी एक पुलिस की टीम को हरिद्वार भेज दिया गया है।  
विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार अधिवक्ता सुशील कुमार रघुवंशी (58) पुत्र दिलावर सिंह का यहां बीईएल रोड स्थित रतनपुर गांव में घर है। उनकी पत्नी रेेखा रघुवंशी रक्षा मंत्रालय के उपक्रम बीईएल में सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को उनकी पत्नी अपनी ड्यूटी पर चली गई थी। वृद्ध मां घर पर थी। करीब 11 बजे अधिवक्ता रघुवंशी तैयार होकर जैसे ही घर से बाहर निकले और दो पहिया वाहन पर सवार हुए, वैसे ही घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उनकी पीठ पर गोली मार दी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

miscreants abscond after lawyer murder in kotdwar

स्थानीय लोग घायल को उठाकर सरकारी अस्पताल ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन देहरादून ले जाते वक्त घायल वकील ने हरिद्वार में दम तोड़ दिया।  

कोटद्वार सरकारी अस्पताल में पुलिस को दिए बयान में सुशील रघुवंशी ने वारदात को जमीन से जुड़ा पुराना विवाद बताया। कहा कि उनसे कई लोग रंजिश रखते थे। उन्होंने कई लोगों पर संदेह जताते हुए उनके नाम भी पुलिस को बताए हैं। बताया कि कई दिनों से उनके घर की रैकी भी हो रही थी।

पुलिस ने घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और दो खोके कारतूस बरामद किए हैं। गोली एकदम नजदीक आकर मारी गई है। सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि गोली पीठ की ओर से स्पाइनल में लगी थी।

कोतवाल यूएस जिमिवाल ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। संदेह के आधार पर कई लोगों की धरपकड़ कर पूछताछ की जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ जेआर जोशी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। बदमाशों की तलाश के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed