फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   miscreant abscond after loot by truck drivers in haridwar 

हरिद्वार: बदमाशों ने रास्ते में ट्रक रुकवाकर किया पथराव, नगदी लूटकर हुए फरार

Fri, 25 Aug 2017 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Fri, 25 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
miscreant abscond after loot by truck drivers in haridwar 

हरिद्वार जनपद के कलियर-धनौरी कांवड़ पटरी मार्ग पर नकाबपोश बदमाशों ने पथराव कर एक मिनी ट्रक रुकवाकर तमंचे के बल पर चालक-परिचालक से साढ़े पांच लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया। तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चालक मुजम्मिल, परिचालक फारुख और उनके साथी सोनू ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे दौलतपुर आईटीसी कंपनी के गोदाम से उन्होंने परचून का सामान भरवाया था।
विज्ञापन


ट्रक को नंदप्रयाग कंपनी के डीलर के कार्यालय पहुंचाना था। सामान भरकर ट्रक को कलियर लाकर खड़ा कर दिया गया। उसके बाद बुधवार रात 11 बजे तीनों कलियर से नंदप्रयाग के लिए सामान लेकर चल दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े पांच लाख रुपये और उनके मोबाइल लूट

miscreant abscond after loot by truck drivers in haridwar 

धनौरी पुल के पास पहुंचने पर सात-आठ बदमाशों ने जंगल से निकलकर ट्रक के शीशे पर पत्थर मारकर जबरन रुकवा दिया। उसके बाद उनके साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर ट्रक में काम के लिए रखे करीब साढ़े पांच लाख रुपये और उनके मोबाइल लूट लिए। फिर तमंचे लहराते हुए जंगल के रास्ते से फरार हो गए।

तीनों पीड़ितों ने कांवड़ पटरी स्थित वन विभाग की चौकी पर तैनात गार्ड के मोबाइल से ट्रक मालिक सरफराज को घटना की जानकारी दी। ट्रक मालिक ने 100 नंबर पर फोन करने की कोशिश की, लेकिन नहीं मिल पाया।

उसके बाद सरफराज ने 108 को सूचना दी। सूचना पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, सीओ रुड़की एसके सिह, कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पूछताछ के बाद उन्होंने घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल पाया। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने घटना का मुआयना कर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed