DNA रिपोर्ट से सामने आई शिक्षक की काली करतूत, नाबालिग छात्रा को बना दिया अपने बच्चे की मां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षक किस हद तक गिर गया इसका खुलासा डीएनए रिपोर्ट से हुआ। उसने छात्रा से दरिंदगी कर उसे गर्भवती बना दिया।
पिछले वर्ष सितंबर माह में एक शिक्षक ने कक्षा 10 की नाबालिग छात्रों को अपनी हबस का शिकार बना लिया था। मामले की पुष्टी के लिए मेडिकल जांच कराई गई थी। पांच माह बाद आई जांच रिपोर्ट में शिक्षक पर छात्रा के साथ दुराचार करने का आरोप सिद्ध हुआ है। इस आरोप में कलयुगी शिक्षक पहले से ही सलाखों के पीछे बंद है।
पिछले साल सितंबर माह में क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ रही नाबालिग छात्रा नें एक बच्चे को जन्म दिया था। इस पर क्षेत्र में खूब हंगामा हुआ। छात्रा ने स्कूल के ही शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
परिजनों की ओर से शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद जांच अधिकारी मनोज नेगी ने दुराचार के आरोपी शिक्षक परमेश कुमार को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
कैंपटी थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि पिछले वर्ष सितंबर माह में शिक्षक द्वारा 10 वीं की छात्रा से दुराचार करने का मामला सामने आने पर दुष्कर्म की पुष्टि के लिए आरोपी शिक्षक की डीएनए जांच कराई गई थी, शनिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी शिक्षक पहले से ही जेल में ही बंद है। जबकि दुष्कर्म पीड़ित छात्रा बच्ची के साथ अपने माता-पिता के पास है। स्कूल में हुई इस घटना से गुस्साए लोगों ने स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की थी,लेकिन अभी तक इस पर कोई अमल नहीं हो पाया है।
पूर्व राज्य मंत्री नारायण सिंह राणा ने बताया कि छात्रा के परिजन आर्थिक रूप से कमजोर हैं। छात्रा और बच्ची के पालन-पोषण के लिए क्षेत्र के लोगों को आगे आने की जरूरत है।