फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl sold by mother and step father.

दो लाख में किया नाबालिग बेटी का सौदा, करा दी शादी

Fri, 04 Sep 2015 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी) Updated Fri, 04 Sep 2015 08:06 AM IST
विज्ञापन
minor girl sold by mother and step father.

पौड़ी जिले में भाबर क्षेत्र के एक की नाबालिग विवाहिता की तहरीर पर जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ किशोरी को बेचने और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी की मां, सौतेले बाप, पति, पति के चाचा और मां के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। इससे पहले  पुलिस ने महिला समाख्या पहुंचकर किशोरी के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन


पुलिस उपनिरीक्षक मुकेश कुमार ने बताया कि भाबर के एक गांव की दीक्षा (काल्पनिक) ने अपनी मां और सौतले पिता पर उसे धामपुर निवासी एक परिवार में दो लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।
विज्ञापन


नाबालिग विवाहिता के बयान दर्ज किए गए हैं। उसने तहरीर में लिखी गई बातों की पुष्टि की है। किशोरी ने अपनी उम्र केवल पंद्रह साल बताई है। इसकी पुष्टि में उसने स्कूल का सर्टिफिकेट भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ससुराल पहुंची तो पति ने कहा, 'खरीदा है तुझे'

minor girl sold by mother and step father.

बताया कि उसकी मां और सौतेले बाप ने उसकी मर्जी के खिलाफ पिछले वर्ष सात दिसंबर को उसकी शादी बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के सेखपुरा गांव में कर दी।

शादी के दूसरे दिन से ही उसके साथ ही उसके साथ मारपीट और जोर जबरदस्ती हो रही है। उसके पति ने उसे दो लाख रुपये में खरीदने की बात कही है।

बताया कि शादी भी धामपुर के शेखपुरा गांव की एक धर्मशाला में की गई। पुलिस ने बताया कि ससुराल पक्ष में पति, सास और पति के चाचा के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed