फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   minor girl raped by uncle and his sons.

बेटों संग फूफा करता रहा नाबालिग का यौन शोषण, कर डाला सौदा

Sat, 27 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार)
ब्यूरो/अमर उजाला, मंगलौर (हरिद्वार) Updated Sat, 27 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
minor girl raped by uncle and his sons.
- फोटो : demo pic

हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र ‌स्थित एक गांव में नाबालिग की शादी अधेड़ से कराने के प्रयास के मामले में दूसरा मोड़ आ गया है। अब नाबालिग लड़की के परिजनों ने बुआ व उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने नाबालिग को बेचने का प्रयास करने तथा फूफा व उसके लड़कों पर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 अगस्त को नाबालिग लड़की का निकाह अधेड़ से कराने का प्रयास नाबालिग की मां व ग्रामीणों ने विफल कर दिया था। विरोध के कारण दूल्हे को भागना पड़ा था। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निकाह कराने के प्रयास की आरोपी महिला से भविष्य में नाबालिग का निकाह नहीं कराने व मामले में कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करने की बात लिखवा कर ले ली थी।

विज्ञापन

चार लाख रुपये में किया नाबालिग का सौदा

minor girl raped by uncle and his sons.
रेप - फोटो : demo pic

अब नाबालिग के परिजनों ने इस महिला, उसके पति व पुत्रों पर उसे चार लाख रुपये में अधेड़ को बेचने की साजिश करने व उसका यौन शोषण किए जाने के आरोप लगाए हैं। जिस महिला पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह नाबालिग की फूफी लगती है। पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। एसआई सतेंद्र धामा को जांच सौंपी गई है। कोतवाली प्रभारी उत्तम सिंह जिमिवाल का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

तमंचा बरामद, एक धरा
पुलिस ने एक ग्रामीण को अवैध तमंचा रखने के आरोप में पकड़ा है। पुलिस ने शस्त्र अधिनियम की धारा में उसका चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार कोतवाली अंतर्गत तांशीपुर निवासी नटवर को अवैध तमंचे समेत पकड़ा है। उसे गांव के बाहर से चेतक पुलिस कर्मियों द्वारा पकड़ा गया है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed